बकरा भात खाने गए बाप बेटा…मेजमान परिवार के सदस्य ने उतारा मौत के घाट…पढ़ें खबर..क्यों भाई ने किया भाई का हत्या

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— पुलिस ने हत्या के आरोपी को जानकारी के बाद चन्द घटों के अन्दर गिरफ्तार का दावा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी और मृतक के बीच शराब को लेकर झगड़ा हुआ। आरोपी ने गुस्सा में आकर मृतक को डंडा से पीट कर मौत के घाट उतार दिया। पकड़ा गया आरोपी घुरू निवासी विद्यानंद यादव उर्फ बोदू है। मृतक का नाम विष्णु यादव उर्फ गुड्डु यादव है। गुड्डू यादव भई यादव मोहल्ला घुरू का रहने वाला है।
सकरी पुलिस के अनुसार 3 जुलाई की रात्रि घुरू यादव मोहल्ला निवासी बेदराम यादव थाना सकरी पहुंचकर  अपराध दर्ज  कराया। रिपोर्ट कराने वाले ने बताया कि उसका  भतीजा राजू यादव अपने घर में बकरा पूजई कार्यक्रम का आयोजन किया। निमंत्रण में अपनी पत्नी और लड़का विष्णु यादव के साथ रात्रि करीब 9.00 बजे खाना खाने गया । राजू का भतीजा विद्याचंद ऊर्फ बोदू भी निमंत्रण में गया था।
रात्रि करीब 9.30 बजे उसका लड़का यानि विष्णु यादव और विद्याचंद खाना खाकर गली में निकले। उस समय वह खाना खा रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विष्णु और विद्यानन्द के बीच विवाद हो गया। विद्याचंद ने मेरे लड़के से मां बहन की गाली गलौच किया। और आवेश में आकर बांस के लाठी से सिर में कई बार घातक हलमा किया। विष्णु मौके पर ही गिर गया।  झगड़ा की आवाज सुनकर पत्नि परमिला मौके पर पहुंची। मना करने के बाद भी विद्याचंद ने विष्णु को लाढ़ी से पीटता रहा।  मैं भी बाहर निकला लेकिन विद्याचंद फरार हो गया। अपने लड़के को पड़ोसी राजकिशोर के मोटर सायकल में बीच में बैठाकर सिम्स अस्पताल लेकर गया। डांक्टर द्वारा चेक करने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 
पुलिस के अनुसार रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए अपराध करने के बाद तत्काल विवेवचना में लिया गया। पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी पतासाजी के बाद विद्यानंद को धर दबोचा। आरोपी ने अपराध कबूल किया। हत्या के समय उपयोग किए गए डंडा को बरामद कर गिरफ्तार कर हत्या के आरोपी को  न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
TAGGED:
close