121 लाख से अधिक का जुर्माना,505 पर कार्रवाई,6 के खिलाफ दर्ज हुआ FIR

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर।जिला खनिज विभाग ने खनिज अवैध उत्खनन परिवहन और भंडारण मामले में कुल 505 प्रकरण दर्ज किया है। खनिज अधिकारी डॉक्टर दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 20023 और 24 में खनिज अवैध उत्खनन परिवहन और भंडारण मामले में 121 लाख 77000 की वसूली हुई है। इसमें रेत का अवैध उत्खनन परिवहन भंडारण के 370 प्रकरण भी शामिल है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

 खनिज अधिकारी डॉक्टर दिनेश कुमार मिश्रा ने जानकारी दिया की वित्तीय वर्ष 2023- 24 में कु ल 505 प्रकरण दर्ज हुए है। इसमें रेत, उत्खनन,परिवहन और भंडारण के 370 मामले शामिल है। इसके अलावा छह मामलों में अपराध र दर्ज हुआ है।

खनिज अधिकारी के अनुसार अवैध खनिज उत्खनन के 62 मामलों में निराकरण कर 22 लाख 52 हजार रुपयों की वसूली हुई है। जबकि अवैध भंडारण के तीन मामलों का निराकरण कर 6 लाख 38 हजार रुपया वसूला गया है।

 अवैध परिवहन के 440 प्रकरणों का निराकरण कर 92 लाख 86 हजार की वसूली हुई है। इस तरह वित्तीय वर्ष 2023 – 24 में दर्ज 505 प्रकरणों में कुल 121 लाख 77 हजार रूपया राजस्व में प्राप्त हुआ है। अकेले रेत उत्खनन भंडारण और परिवहन के 370 मामलों में 57 लाख 96 हजार की वसूली हुई है। इसके अलावा खनिज का अवैध खनन और परिवहन के 25 मामले विचाराधीन न्यायालय में विचाराधीन है। 

डॉ दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि खनिज अधिकारी अनिल कुमार साहू और खनिज निरीक्षक राहुल गुलाटी की अगुवाई में खनिज विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई के दौरान 6 मामलों में थानों में अपराध भी दर्ज कराया है।

कोर्ट के निर्देश के अनुसार ऐसे सभी मामले जो पकड़ में आए हैं। और उन पर पहले भी आर्थिक रूप से कार्रवाई की गई है। ऐसे प्रकरण न्यायालय में परिवाद दर्ज किया जा रहा है। 

यह भी बताया कि खनिज का अवैध उत्खनन परिवहन और भंडारण दंडनीय अपराध है। मामले में खनिज विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close