BUDGET-पेपरलेस बजट पेश करने वाला देश का पहला राज्‍य

Shri Mi
1 Min Read

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा में आज राज्‍य का पहला कागज-रहित बजट पेश किया जाएगा। मिली जानकारी अनुसार पेपरलेस बजट पेश करने वाला उत्‍तर प्रदेश देश का पहला राज्‍य है।वित्तमंत्री सुरेश खन्ना आज उत्तर प्रदेश का पहला पेपरलेस बजट सुबह ग्यारह बजे पेश करेंगे। इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन उत्तर प्रदेश पर किया जायेगा।बजट के मुख्य बिदुओं को विधानमंडल के सभी सदस्यों के आईपैड पर उपलब्ध कराया जायेगा औऱ सदन में दो विशील स्क्रीनों पर भी ये मुख्य बिंदु प्रदर्शित किये जायेंगे। इस साल का बजट उत्तर प्रदेश सरकार का बजट नामक ऐप पर भी उपलब्ध होगा जिसे प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकेगा।इसके साथ ही सदन में वित्तमंत्री द्वारा पेश किये जाने के तुरंत बाद बजट आम लोगों के लिए इंटरनेट पर उपलब्ध हो जायेगा। इस बार बजट का आकार पिछले साल के पांच लाख 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close