पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा का दिल्ली के आरएमएल हॉस्पिटल में निधन

Shri Mi
1 Min Read

raghunath-jhaनईदिल्ली।पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के दिग्गज नेता रघुनाथ झा का रविवार रात को निधन हो गया है। रघुनाथ इस दौरान दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती थे।78 साल के रघुनाथ झा आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी माने जाते थे। वह बिहार की राजनीति में एक प्रमुख भूमिका थे। रघुनाथ का लंबा राजनीतिक करियर रहा है, वह 6 बार विधायक और 2 बार सांसद रहे हैं।केंद्र में मनमोहन सिंह सरकार में रघुनाथ को भारी उद्योग राज्य मंत्री बनाया गया था।रघुनाथ जनता दल के गठन के बाद उसके प्रथम प्रदेश अध्यक्ष और सजपा और समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहें हैं। इन्होंने 1990 में लालू प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close