खतरे में नौनिहालों का भविष्य…चुनाव अभियान के दौरान अमर ने फिर साधा निशाना..कहा…दो दशक पिछड़ गया बिलासपुर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—चुनाव जनसम्पर्क अभियान के दौरान पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने बताया कि पिछले पांच साल में बिलासपुर 20 साल पिछड़ गया है।  शिक्षा के नाम पर नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। अमर अग्रवाल ने सरकंडा ईमलीभाठा अरविंद नगर में सभी से मिलकर वोट भी मांगा। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केन्द्र सरकार ने लोगों के जीवन के सबसे बड़े सच आशियाने की सुविधा को साकार करने में लगी हुई है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने तो गरीबों के मकान का पैसा रोक दिया है।

 भ्रमण के दौरान अमर ने दुहराया कि भाजपा शासनकाल में मकान बनाने के लिये राशि उपलब्ध कराया। जोरापारा तालाब का सौंदर्यीकरण भाजपा शासनकाल में हुआ। लेकिन कांग्रेस के जनप्रतिनिधि तालाब का भी रखरखाव नहीं कर सके। अमर अग्रवाल ने कहा कि अरपापार निगम बनाना था।  शहर का दर्जा बी ग्रेड में अपडेट करना था। यह सब बातें ठीक चुनाव के समय ही कांग्रेस को याद आ रही है।

 

Join Our WhatsApp Group Join Now

अमर ने कहा कि सच तो यह है कि भाजपा शासनकाल में ही नगर निगम का विस्तार की योजना थी। अरपा पार को नगर निगम बनाने का हमारा संकल्प था। लेकिन 2018 के बाद कांग्रेस शासनकाल में सरकंडा क्षेत्र का विकास नहीं हो पाया। सरकंडा क्षेत्र में विकास के नाम पर एक भी कांग्रेस शासन काल में एक भी पत्थर नहीं लगाया गया।

अमर अग्रवाल की धर्मपत्नी शशि अग्रवाल ने भी अंबेडकर नगर, मगरपारा, लक्ष्मीबाई नगर,दीनदयाल उपाध्याय नगर में घर घर जनसंपर्क किया। उन्होने अमर अग्रवाल के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा।

close