व्यस्ततम चौक पर गंडासा लहराया…स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंच गयी पुलिस…हथियार के रंगे हाथ सपड़ाया आरोपी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—सिटी कोतवाली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपी को पकड़ा है। आरोपी से पुलिस एक गंडासा भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी आने जाने वाले लोगों को गंडासा दिखाकर ना केवल भय पैदा किया। बल्कि लोगों को जान से मारने की धमकी देते पकड़ा गया है। आर्म्स एक्ट 25, 27 अपराध दर्ज किये जाने के बाद आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है। आरोपी का नाम मन्नू चौक टिकरापारा निवासी मुकेश यादव है।

एडिश्नल पुलिस कप्तान राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि  स्थानीय निवासियों की  सूचना सिटी कोतवाली पुलिस ने शिव टाकीज चौक के पास धावा बोला। पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति गंडासा लहरा कर लोगों को डरा धमका रहा है। जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। थाना प्रभारी उत्तम साहू की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी मुकेश यादव को रंगे हाथ गंडासा के साथ धर दबोचा।

पूछताछ के दौरान आरोपी मुकेश यादव ने मन्नू चौक टिकरापारा का रहने वाला बताया। धारदार हथियार को पुलिस ने बरामद किया। आर्म्स एक्ट 25, 27 के तहत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

close