महिलाएं सब्जी के बहाने बेचती थी गांजा…पहुंच गयीं जेल.

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

TORAVA THANAबिलासपुर–तोरवा पुलिस ने गांजा तस्करी कर रही दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। दोनो युवती गौरेला की रहने वाली है। तोरवा पुलिस ने दोनों महिलाओं को पावर हाउस के पास चौक से सुबह चार बजे हिरासत में लिया है। महिलाएं सब्जी भाजी बेचने की आड़ में दूसरी जगह से लाकर शहर में गांजा खपाने का काम करती हैं।तोरवा पुलिस थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि गौरैला से दो महिलाएं भारी मात्रा में गांजा खपाने बिलासपुर आयी है। पुलिस के अनुसार दोनों मिहालाएं लम्बे समय से गांजा तस्करी करती हैं। गौरेला से गांजा लाकर बुधवारी बाजार के पास हिस्ट्री शीटर महिला भैरी के ठिकाने तक पहुंचाती हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

GST Council Meeting:छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत,हर महीने रिटर्न भरने से छुटकारा

                       तोरवा पुलिस ने पावर हाउस चौक पहुंचकर दोनों महिलाओं को चौक से हिरासत में लिया। दोनों से थाने में लाकर पूछताछ की गयी। दोनों महिलाओं ने बताया कि घूमकर सब्जी भाजी बेचने का काम करती हैं। सख्त होने पर दोनों ने कबूल किया कि सब्जी भाजी बेचने की आड़ में गौरेला से लाकर गांजा भैरी तक पहुंचाते हैं।

         दोनों महिला आरोपियों में से एक का नाम गुड़िया साहू है। गौरेला की रहने वाली है। जबकि दूसरी महिला का नाम गौरेला ब्लाक के अंधियार खोल निवासी अंकिता तेली है। पुलिस ने 10 किलो गांजा जब्त कर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

close