सचिन सिंहदेव की मौत की न्यायिक जांच कराएं -अजय

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के नज़दीकी रिश्तेदार वीरभद्र सिंह च्च्सचिन बाबाज्ज् की मौत के मामले को संदिग्ध मानते हुए बीजेपी ने मामले की हाईकोर्ट के जज के ज़रिए न्यायिक जाँच कराए जाने की मांग मुख्यमंत्री बघेल से की है।बीजेपी इसे राजनैतिक हत्या मान रही है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा है कि, मान सम्मान पर आघात होने से सचिन विचलित थे, कैसी जाँच हो,यह मुख्यमंत्री और गृह विभाग का विवेक है वे तय करें। इस पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा इस मामले में टीएस सिंहदेव से बात हुई है। उन्होंने शंका नहीं जताई। अगर परिवार मांग करता है, तो हम न्यायिक जांच के लिए तैयार हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

टीएस बाबा शनिवार दोपहर, दिल्ली से रायपुर आने के बाद अंबिकापुर रवाना होंगे। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व राज्य के पूर्व मंत्री तथा विधायक अजय चंद्राकर ने सचिन की मौत पर  आशंका जाहिर की है कि यह राजनीतिक हत्या का मामला हो सकता है। चंद्राकर ने कहा कि मृतक सचिन पूर्व में कांग्रेस विधायक पर हुए हमले के मामले में गिरफ्तार हुए थे। वे पेशी पर जा रहे थे। पेशी पर जाने की जानकारी गोपनीय नहीं हो सकती। इसलिए भाजपा इस संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की न्यायिक जांच की मांग करती है। चंद्राकर ने कहा कि भाजपा निष्पक्ष जांच के बाद सामने आए तथ्यों के प्रकाश में विस्तृत प्रतिक्रिया व्यक्त करेगी। वर्तमान परिस्थितियों में यह सामान्य दुर्घटना प्रतीत नहीं हो रही।  मंत्री सिंहदेव के रिश्तेदार सचिन और कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह के बीच के विवाद में बृहस्पत सिंह ने सिंहदेव से जान का खतरा होना बताया था। जिसका सिंहदेव ने विधानसभा सत्र के दौरान प्रतिरोध करते हुए सदन से बाहर निकल गए थे। ऐसी स्थिति में यह मामला न्यायिक जांच की जरूरत उत्पन्न कर रहा है। भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने मांग की है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस मामले की तत्काल न्यायिक जांच के आदेश जारी कर मौजूदा हाइकोर्ट जज से उच्च स्तरीय जांच कराएं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close