गार्ड और स्टेशन मास्टर का डीआरएम ने किया सम्मान

Shri Mi
2 Min Read

guardबिलासपुर।अकलतरा स्टेशन की ओर जा रही मालगाडी नं. एन/एमटीएसएस के गार्ड बी.के.गांगुली ने लटिया-जयरामनगर सेक्शन के मध्य उक्त गाडी के एक वैगन में हाॅट एक्सल की सूचना पाकर तत्काल लटिया स्टेशन मास्टर एस.के.चैधरी को सूचित किया। चैधरी ने तत्काल अकलतरा स्टेशन को सूचित किया। सूचना मिलने के उपरान्त उक्त गाडी को अकलतरा स्टेशन में खडा कर उपरोक्त वैगन का निरीक्षण कर अलग करने के बाद गाडी को रवाना किया गया।इस तरह बिलासपुर रेल मंडल में कार्यरत उपर्युक्त गार्ड तथा स्टेशन मास्टर ने कार्य के दौरान संरक्षा के प्रति सजगता एवं सुझबूझ का परिचय देते हुए उक्त गाडी को दुर्घटना ग्रस्त होने से बचाया साथ ही सेक्शन लाइन को बाधित होने से भी बचाया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                  इनके द्वारा किए गए इस कार्य की प्रशंसा वरि.मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य) पी.सी.त्रिपाठी एवं श्री पी. एन. खत्री, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, द्वारा की गई। इस सतर्कता एवं बेहतर सुझबूझ भरे कार्य की सराहना करते हुए मंडल रेल प्रबंधक बी.गोपीनाथ मलिया ने मंडल सभा कक्ष में गार्ड एवं स्टेशन मास्टर को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक एस.के.सोलंकी सहित सभी शाखाधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close