Hemant Soren in Jail- जेल में ही गुजरेगी पूर्व मुख्यमंत्री की होली, कोर्ट ने 14 दिनों के लिए फिर बढ़ाई न्यायिक हिरासत

Shri Mi
1 Min Read

Hemant Soren in Jail/रांची/ रांची स्थित पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी। अब, 4 अप्रैल तक हेमंत सोरेन रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में ही रहेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

Hemant Soren in Jail/गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में हेमंत सोरेन की पेशी हुई और इसके बाद न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी गई।

Hemant Soren in Jail/जमीन घोटाले के इसी मामले में जेल में बंद राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप की भी अदालत में ऑनलाइन पेशी हुई और उसकी हिरासत भी 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई।

बता दें कि रांची के बड़गाईं अंचल में 8.50 एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीदारी करने के मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को आठ घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह जेल में बंद हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close