नशेड़ी की बीड़ी के शौक ने…ऐसा जलाया कि बच गयी खोपड़ी..परिवार वालों को भी खबर नहीं…अब मेडिकल जांच

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

cfa_index_1_jpg
KONIबिलासपुर– हिर्री थाना क्षेत्र में एक युवक की जलने से मौत हो गयी। युवक नशे में सोया हुआ था। इसी समय घर में आग लगी। नशे़ड़ी को आग लगने की जानकारी भी नहीं हुई। उसका पूरा शरीर जल गया। सूचना के बाद हिर्री पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन मृतक की केवल खोपड़ी ही मिली। पुलिस ने खोपड़ी को पीएम और मेडिकल जांच के लिए सिम्स भेज दिया है। एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने बताया कि युवक का शरीर जलकर राख हो चुका है। हड्डियां भी जल गयी है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे



हिर्री थाना क्षेत्र के कोडापुरी गांव में एक युवक की घर में जलने से मौत हो गयी है। युवक का नाम लोहस साहू उम्र करीब 22 साल है। एडिश्नल एसपी अर्चना झा के अनुसार पीडित परिवार ने बताया कि लोमस साहू भयंकर नशे का आदी था। 24 घंटे शराब के नशे में रहता था। इसके अलावा पल पल में बीड़ी पीता था। शराब और बीड़ी उसकी जिन्दगी थी। मामले की जानकारी मिलते है पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल में पुलिस ने पाया कि लोमस का शरीर आग से जलककर राख में बदल चुका है।



पुलिस के अनुसार पीडित परिवार का मकान दो मंजिला है। लोमस नीचे वाले घर में रहता था। उसके माता पिता ऊपर वाले घर में रहते हैं। बीती रात घटना के दिन युवक शराब पीकर आया। हमेशा की तरह भंयकर नशे में बीड़ी भी पीया।  शायद इसी दौरान आग लगी और लोमस आग की चपेट में आ गया। मृतक के माता पिता ने पुलिस को बताया कि घटना कब हुई इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। जलने के बाद किसी प्रकार की आवाज भी नहीं आयी थी।



मृतक लोमस के माता पिता ने बताया कि जलने की गंध आयी जरूर…लेकिन हमने सोचा कि बीड़ी के कारण कपड़े जल गए होंगे। जैसा की हमेशा होता रहा  है। सुबह जब कमरे में जाकर देखा तो लोमस की जली हुई खोपड़ी मिली। मामले की जानकारी तत्काल हिर्री पुलिस दी गयी।पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की खोपड़ी को मेडिकल जांच के लिए सिम्स भेज दिया हैकी ।

close