देखे LIVE-दो दिवसीय जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शिक्षा समागम का किया उद्घाटन,CM ने किया नवाचार प्रयोगों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शिक्षा समागम का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर और पंडित नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने की। कार्यक्रम में  संसदीय सचिव विकास उपाध्याय और द्वारिकाधीश यादव, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, महापौर रायपुर एजाज ढेबर, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम श्री शैलेष नितिन त्रिवेदी, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेंद्र तिवारी, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ के. एल. वर्मा, श्री गौरव वल्लभ, मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वय श्री विनोद वर्मा और श्री प्रदीप शर्मा विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित थे। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला, सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह, शिक्षाविद सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय शिक्षा समागम के उद्घाटन से पहले छत्तीसगढ़ के स्कूलों में शिक्षा को लेकर किए गए नवाचार प्रयोगों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने स्कूलों में अपनाए गए नवाचारों की सराहना की। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव द्वारकाधीश यादव, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला, सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह भी उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close