“कांग्रेस सिर्फ बोलती ही नहीं सुनती भी है”-स्थापना दिवस पर नेताओं ने दिया संदेश

Shri Mi
2 Min Read

congress_indexरायपुर।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने कांग्रेसजनों और प्रदेश की जनता को कांग्रेस के 133वें स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।अपने बधाई संदेश में कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि  हमे गर्व है कि हम ऐसी पार्टी के सदस्य है जिसने भारत की आजादी से ले कर देश के नव निर्माण में अपना योगदान दिया ।जब कांग्रेस से इतर विचारधारा के लोग भारत की आजादी को दिवास्वप्न कह कर कांग्रेस के द्वारा लड़ी जा रही स्वतंत्रता आंदोलन का मखौल उड़ाते थे तब काँग्रेस नेताओ ने न सिर्फ आजाद भारत अपितु आधुनिक भारत की परिकल्पना कर लिया कालांतर में कांग्रेस ने यह कर भी दिखाया।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 133वां स्थापना दिवस यह बताता है कि कांग्रेस पर जनता का भरोसा कितना पुराना और अटूट है और यह हमेशा रहेगा।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के शब्दों में कांग्रेस का अर्थ है ‘कांग्रेस का मतलब है कि आपको सुन रहे हैं और दूसरों को समझ रहे हैं। यह हमें आजादी का अर्थ समझने के योग्य बनाता है’।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि, यही कांग्रेस हैं जो जनता की सुनती है, उन्हें समझती है। कांग्रेस सिर्फ ‘बोलती’ ही नहीं है, सुनती भी है। कांग्रेस पार्टी लोगों के हित्तों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और देश की तरक्की में कांग्रेस का अहम योगदान रहा है।उन्होने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाली इकलौती राजनीतिक पार्टी कांग्रेस अपने सिद्धान्तों पर चलकर भारत की एकता और अखंडता को कायम रखने और समावेशी विकास की प्रक्रिया जारी रखने का काम करती रहेगी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता के हितों की रक्षा और उनकी भलाई के लिए कांग्रेस ने हमेशा सड़क की लड़ाई लड़ी है। उनके हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है और उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलती आई है और चलती रहेगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close