महंगाई मुक्त भारत अभियान..कांग्रेस ने किया जंग का एलान..कहा..अब जनता करेगी मन की बात

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
कांग्रेस,नए बयान ,सामने, नान घोटाले ,भाजपा ,कार्यकाल ,खुला,घोटाला,कांग्रेस,जांच,Abhishek Singhvi, Election Commission, Chunav Result, Election Result, Modi Prachar Sanhita,,Congress Delhi Candidates List,Agusta Westland Case, Christian Michel, Ed, Rahul Gandhi, Sonia Gandhi,,Rajasthan Election, Congress Manifesto, Jan Ghoshna Patra, Farm Loans, Congress Manifesto Rajasthan, Congress Jan Ghoshna Patra, Sachin Pilot, Rajasthan,
बिलासपुर– जिला कांग्रेस कमेटी  शहर और ग्रामीण संयुक्त रूप से 31 मार्च को सुबह 11 बजे से ,गांधी चौक में पेट्रोल-डीजल-गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे। महंगाई और केंद्र की गलत आर्थिक नीति का विरोध भी करेंगे। शहर अध्यक्ष विजय पांडेय और ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि  प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर केंद्र सरकार को जगाने  महंगाई मुक्त भारत अभियान ” के प्रथम चरण में गैस सिलेंडर,मोटर साईकल, स्कूटर,पर माल्यार्पण कर विरोध किया जाएगा।
 
              जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी और भाजपा की जनता के साथ वादे और छलावा को उजागर करने का संकल्प लिया है। पीसीसी के निर्देश पर  महंगाई मुक्त भारत अभियान चलाकर जनता को जागरूक किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन का पहला चरण 31 मार्च से शुरू होगा। दूसरे चरण में जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसी क्रम में तीसरे चरण के दौरान राजधानी रायपुर में प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा।
 
         विजय केशरवानी और विजय पाण्डेय ने बताया कि महंगाई से जनता लहुलुहान है। आज जनता महसूस करने लगी है कि अच्छे दिन के चक्कर में उन्हें बद से बदतर जिन्दगी दिया जा रहा है। सबका विकास के नाम पर चंद पूंजीपतियों को तेजी से विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री केवल मन की बात करतें है। दोनों कांग्रेस नेताओं ने कि अब जनता अपनी बात सड़क पर आकर करेगी।
 
             कांग्रेस नेताओं ने बताया कि सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता विरोध करते हुए अपनी फोटो खींचकर ,वीडियो बनाकर  सोशल मीडिया प्लेटफार्म में शेयर करेंगे। सभी वीडियो और फोटो को  अपलोड  कर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और भाजपा की चाल चरित्र को जन जन तक पहुचायेंगे।
 
close