CG School:सेजेस विद्यालय में शैक्षिक व गैर शैक्षिक पदों पर साक्षात्कार एवं कौशल परीक्षा इस दिन

Shri Mi
1 Min Read

CG School। सुकमा/जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंदगढ़, दोरनापाल, कुकानार, तोंगपाल, कोण्टा एवं छिंदगढ़ के शैक्षिक व गैर शैक्षिक पदों पर प्राप्त दावा आपत्ति के निराकरण उपरांत वरीयता क्रम की सूची जिले के वेबसाइट पर प्राकशित कर दी गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

उक्त सूची में के आधार पर  साक्षात्कार एवं कौशल परीक्षा 14 एवं 15 जूलाई 2023 को आयोजन किया जाना है। 14 जूलाई 2023 को व्याख्याता- रसायन, अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, जीव विज्ञान, शिक्षक कला समूह, सहायक शिक्षक हिन्दी, सहायक शिक्षक गणित एवं ग्रंथपाल का साक्षात्कार पूर्वान्ह 10 बजे से किया जाएगा।

15 जुलाई को 2023 को व्याख्याता हिन्दी, व्याख्याता संस्कृत का साक्षात्कार  पूर्वान्ह 10 बजे से एवं सहायक ग्रेड-02, सहायक ग्रेड-03 का कौशल परीक्षा पूर्वान्ह 11 बजे से किया जायेगा।

विस्तृत जानकारी हेतु जिले वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सुकमा डॉट जीओवी डॉट इन अथवा जिला शिक्षा कार्यालय से संपर्क कर सकते है।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close