तस्करी करते पकडाए जबलपुर के आरोपी…पुलिस की संयुक्त कार्रवाई…नशीली इंजेक्शन के साथ दो व्यापारियों पर कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—सिटी कोतवाली पुलिस ने सिहोर जबलपुर निवासी दो आरोपियों को साढ़े पांच किलोग्राम से अधिक गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम सावन कुमार केवट और अमित केवट है। दोनो आरोपियों को  एनडीपीएस एक्ट 20(बी) के तहत विधिवत कार्रवआई के बाद न्यायालय के हवाले किया गया है। आररोपियों से नगदी और मोबाइल भी जब्त किया गया है। इसके अलावा सिविल लाइन पुलिस और आरपीएफ की टीम ने घेराबन्दी कर दो आरोपियों को नशीली इंजेक्शन बेचते धर दबोचा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

मुखबीर से मिली सूचना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने पुराना बस स्टैण्ड स्थित सूर्या हॉटल के पास दो आरोपियों को गांजा तस्करी करते पकड़ा है। मुखबीर की सूचना पर दोनो आरोपियों की गिरप्तारी के बाद पूछताछ की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। छानबीन के दौरान दोनो आरोपियों से कुल पांच किलो 600 ग्राम से अधिक मात्रा में गांजा बरामद किया गया।

 पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम सावन कुमार केवंट और अमित केवट बताया। दोनो सिहोर जबलपुर मध्यप्रदेश के निवासी हैं। कार्रवाई के दौरान दोनो आरोपियों से 1500 नगद और 2 मोबाईल भी जब्त किया गया। आरोपियों ने बताया कि बरामद गांजा उडिसा से लेकर आए हैं। जबलपुर ले जाने के लिए वाहन की तलाश कर रहे थे।

नशे का जखीरा बरामद

सिविल लाईन और उस्लापुर आरपीएफ टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर नशीली इंजेक्शन की बिक्री करते  एनडीपीएस एक्ट के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 75 नग प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुआ है। पकड़े गए दोनो आरोपी मध्यप्रदेश अनूपपुर जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों का नाम अजीत साहू और घनश्याम साहू है।

सिविल लाईन पुलिस ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर आरपीएफ के साथ उस्लापुर में रेड कार्यवाही को अंजाम दिया गया। घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़कर पूइछताछ को अंजाम दिया गया। आरोपियों से प्रतिबंधित 75 नग Buprenorphine इंजेक्शन बरामद किया गया। अजीत साहू और घनश्याम साहू ने बताया कि अनूपपुर के रहने वाले हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनो को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया गया।

close