बिलासपुर—जरहाभाठा क्षेत्र में सिवरेज निर्माण के दौरान काम आने वाली लकड़ी को चोरों ने पार कर दिया। लकड़ी की कीमत लाखों रूपए में बतायी जा रही है।
जरहाभाठा मीनीबस्ती में सिवरेज का काम चल रहा है। काम के दौरान पेटी लाखो रुपयो की लकड़ी का उपयोग हो रहा है। पेन्ट्रीकांट्रेक्टर ने बताया कि आज आज सुबह लकड़ियां गायब हो गयी। ठेकेदार ने आयुक्त से चर्चा के बाद थाना पहुंचकर शिकायत की। सिविल लाईन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
ठेकेदार निरंजन जयसवाल ने बताया कि पाईप डालने के दौरान जमीन धसकने के डर से लकड़ियों का प्रयोग किया जाता है। जायसवाल ने बताया कि सिवरेज में 6 मीटर के 9 राप्टर 12 फीट के 12 राप्टर और 40 सपोर्टर लगाये गये थे। चोरों ने सभी को गायब कर दिया है। ठेकेदार के अनुसार गायब बत्तो की कीमत करीब डेढ़ लाख रूपए से अधिक है।