सुना हूं डाक्टर रमन सिंह आए थे…किसने पीएम और सीएम को बताया झूठा..राहुल और कांग्रेस को अप्रासंगिक

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

IMG-20171215-WA0017बिलासपुर—कुछ दिन पहले मरवाही विधानसभा क्षेत्र में सीएम ने तेंदूपत्ता तिहार मनया था। अजीत जोगी ने भी छत्तीसगढ़िया अधिकार यात्रा का समापन कर गृहक्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन किया। अजीत जोगी ने गृहक्षेत्र में डाहीबहरा के आश्रित गांव सराईपानी में छत्तीसगढ़िया अधिकार यात्रा को संबोधित किया। इसके पहले अजीत जोगी गौरेला रेस्ट हाउस से समारोह स्थल तक 25-30 मोटर साइकिल पर सवार करीब 125 कार्यकर्ताओ के काफिले के साथ रोड शो कर कार्यक्रम स्थल पहुच जनता को संबोधित किया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                       लोगों को अजीत जोगी ने अनोखे अंदाज में संबोधित किया। जोगी ने कहा कि सुना है कि मुख्यमंत्री रमन सिंह झूठ बोलने मरवाही आये थे। लेकिन इसके पहले बताना चाहूंगाा कि मुझे पुरानी पार्टी में दुख नही था…कांग्रेस ने मुझे सीएम बनाया। छत्तीसगढ़ में मुख्य रूप से दो ही पार्टी की सरकार बनती रही है। इस बार छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस की सरकार बनेगी। अब छत्तीसगढ़ की जनता का फैसला छत्तीसगढ़ में ही होगा। इसलिए मैंने जनता की आज्ञा से कोटमी में नई पार्टी का गठन किया। ।

झूठ नम्बर एक और दो

                               जोगी ने कहा कि दिल्ली में झूठा नम्बर एक और छत्तीसगढ़ में झूठा नम्बर दो बैठा है। सरकार बनने के पहले 15 लाख जमा करने और 2100 धान समर्थन मूल्य,300 धन बोनस देने का वादा किया था। सरकार बनते ही वादा खत्म हो गया। लेकिन जनता कांग्रेस सरकार बनते ही 2500 रूपए प्रति क्विंटल धान समर्थन मूल्य दिया जाएगा।

                         जोगी ने बताया कि नोटबन्दी कर आम जनता को लाइन में खड़ा किया गया। लेकिन लाइन में बड़ा आदमी नजर नहीं आया। 150 लोग लाइन में खड़े होकर मर गए। रमन सिंह ने चुनाव जीतने के लिए चुनाव पूर्व लाल ,नीला,पीला, हरा रंग का राशनकार्ड बनाया। चुनाव जीतने के बाद राशनकार्ड काटने के साथ 35 किलो चावल को घटाकर 7 किलो कर दिया। लेकिन जनता कांग्रेस सरकार बनते ही बिना किसी राशनकार्ड के 35 किलो चावल दिया जाएगा।

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता

                         प्रदेश के 20 लाख बेरोजगारों को शत प्रतिशत सरकारी नॉकरी में रखा जाएगा। आउटसोर्सिंग बन्द हो जाएगा। मेरी सरकार वादों को पूरा नही करती है तो कोई भी मेरे खिलाफ न्यायालय जा सकता है। मैने संकल्प पत्र को हाईकोर्ट में शपथ पत्र बनाकर पेश किया है। उद्योगों को प्रदेश में तभी लगने दिया जायेगा जब स्थानीय बेरोजगारों को 90 प्रतिशत नौकरी मिलेगी। जोगी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने चुनावी सर्वेक्षण कराया है। हमारी पार्टी को 50 से 55 सीट मिलने की बात सामने आयी है। पीएम को भी जानकारी मिल चुकी है। पीएम ने कहा है कि 2018 चुनाव में सरकार बदलने से पहले जितना लूट सकते हो लूट लो। भाजपा सरकार वही कर रही है।

                    मुख्यमंत्री धान बोनस ,तेंदुपत्ता बोनस और बिजली तिहार मनाने के नाम से घूम रहे है। हमारी पार्टी इन्हें और इनकी सरकार को 2018 के चुनाव में जिंदगी भर तिहार मनाने के लिए छुट्टी देने के लिए घूम रही है। जोगी ने बताया कि अब छत्तीसगढ़ में पंजा ,कमल की जगह  नारियल ही चलेगा।

                              जोगी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गुजरात में भाजपा की सरकार बनेगी। देश में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस अप्रासंगिक हो चुकी है। देश मे क्षेत्रीय पार्टियों का अस्तित्व है। क्षेत्रीय पार्टियां ही भाजपा को चुनौती दे सकती है। छग में कांग्रेस पार्टी में कोई सर्वमान्य नेता नही है। यहाँ मुख्य मुकाबला भाजपा और जकाँछ क बीच है। 2018 में जनता कांग्रेस सरकार बनेगी।

                         जोगी ने कहा कि सीबीआई जैसी सर्वोच्च इंवेस्टिगेटिंग संस्था का सम्मान करते हैं।  विधायक खरीद फरोख्त के फर्जी मामले में उन्हें सीबीआई से न्याय मिला है। सीबीआई दोषियों के खिलाफ हिसाब से कार्रवाई करेगी। जोगी ने बताया कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से कांग्रेस में बदलाव नहीं आने वाला है। कांग्रेस छत्तीसगढ़ में अप्रासंगिक हो चुकी है। भाजपा जैसी साम्प्रदायिक पार्टी का मुकाबला केवल क्षेत्रीय पार्टिया ही कर सकती हैं।

close