पूर्व मंत्री ने दीवार पर बनाया कमल..कहा….फिर बनेगी भाजपा सरकार..जनता के उम्मीदो पर खरा उतरना..जीत से बड़ी चुनौती

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर— पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने पोलिंग बूथ की दीवार पर कमल निशान बनाकर मिशन 2024 का आगाज किया। अमर ने दीवार पर स्लोगन लिखकर बताया कि केन्द्र में एक बार फिर मोदी सरकार बनेगी। उन्होने बताया कि 15 जनवरी को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने दीवार पर कमल निशान बनाकर देश को संदेश दिया है कि जनता एक बार फिर मोदी सरकार बनाने जा रही है। इसके अलावा पार्टी के एक कार्यक्रम में पश्चिम मंडल के कार्यकर्ताओं ने अमर अग्रवाल का अभिनन्दन किया। कार्यकर्ताओं के असीम प्यार को देखकर अमर ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी चुनौती जनता के उम्मीदों पर खरा उतरना है।

मिशन 2024 की मजबूती के लिए पार्टी हाई कमान के निर्देश पर प्रदेश के साथ बिलासपुर जिले में दीवार लेखन अभियान शुरू हो गया है। बिलासपुर में दीवार लेखन का शुभारंभ भाजपा विधायक , पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने पश्चिम मंडल स्थित पोलिंग बूथ में दीवार पर चुनाव चिन्ह कमल निशान बनाकर शुरू किया।

अमर अग्रवाल ने वाल पेटिंग के दौरान ‘एक बार फिर से मोदी सरकार’ स्लोगन लिखकर कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाया। अग्रवाल ने बताया कि अभियान की शुरुआत 15 जनवरी 2024 को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने की थी। इसके बाद विभिन्न प्रदेशों में समस्त मंडलो के प्रत्येक बूथ में  दीवार लेखन अभियान की शुरुआत हुई है।

क्लस्टर अंतर्गत जिलेभर के कार्यकर्ताओं से अमर ने आह्वान किया कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ पर 5-5 वॉल पेंटिंग बनाएं। भाजपा की नीतियों और योजनाओं का पुरजोर प्रचार करे।  उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास हासिल किया। समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य किया है। सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सबको मिला है। मोदी जी ने सर्वहारा वर्ग के कल्याण  के संकल्प के साथ सरकार की योजनाओं को लागू किया है।

अमर ने बताया कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटों में चार सीटों  सरगुजा, बिलासपुर कोरबा और रायगढ़ क्लस्टर की जिम्मेदारी मिली है। हमें इस बार पहले से ज्यादा 400 सीटों पर विजय का पताका फहराना है। छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर मोदी की गारंटी ,भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीत निश्चित है। अमर ने कहा कि भाजयुमो बिलासपुर ने नए वोटर्स ऑनलाइन पंजीयन का कार्य शुरू कर दिया है।

खरा उतरना जीत से बड़ी चुनौती -अमर

भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल ने नगर विधायक अमर अग्रवाल का तेग बहादुर भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अभिनंदन किया। इस मौके पर अमर अग्रवाल ने कहा बिलासपुर में मिली जीत एक-एक कार्यकर्ताओं की मेहनत और साहस का नतीजा है। पिछले पांच वर्षों में ना उम्मीद हो चुकी बिलासपुर की जनता ने फिर से भारतीय जनता पार्टी को अवसर दिया है। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पार्टी  को क्षेत्र की जनता के  संपर्क में रहकर उनके सुख-दुख में भागीदारी करनी होगी।

close