कौशल विकास का जागरूकता अभियान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

4120ac36-523f-464b-97a7-34166a697e8e(1)बिलासपुर—-कौशल विकास संस्था कोनी ने आज रेलवे स्टेशन पहुंचकर यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। तीन घंटों तक लोगों को स्टेशन परिसर साफ सुथरा रखने,गंदगी से होने वाले नुकसान.डस्टबिन की उपयोगिता और साफ सफाई के महत्व को बताया। संस्था के वालेटिंयरों ने यात्रियों से यात्रियों को बताया कि यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों से छुटकारा के लिए कुछ टिप्स भी दिये।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                           भारत सरकार के राष्ट्रीय कौशल विकास योजना के समर्थन में आज युवाओं की टोली रेलवे स्टेशन में अभियान चलाया। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर कौशल विकास संस्था कोनी करीब चालिस छात्रों ने यात्रियों के बीच साफ सफाई का संदेश दिया। स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म और गुजरने वाली यात्री गाडी में तकरीबन 3 घंटे तक स्टेशन और प्लेटफार्म पर जागरूकता अभियान चलाया।

                      संस्था के स्वसेवियों ने यात्रियों से स्वच्छ भारत अभियान सक्रिया भागीदारी का आह्ववान किया। यात्रियों को स्टेशन परिसर साफ रखने, गंदगी नही फैलाने, डस्टबिन का प्रयोग करने और बिलासपुर को देश का सबसे स्वच्छ स्टेशन बनाने के लिए सहयोग मांगा। संस्था के कार्यकर्ताओं ने टिकट लेकर यात्रा करने को कहा। यात्रियों को बताया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। किसी आपात स्थिति और असहजता की स्थिति से निपटने के लिए रेलवे हेल्प लाइन नंबरों की उपयोगिता की भी जानकारी संस्था के सदस्यों ने दी।

                         इस अवसर पर विशेष रूप से किशोर निखारे स्टेशन प्रबंधक,साईं रमेश सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता, भास्कर राव मुख्य वाणिज्य निरीक्षक और भारत सरकार कौशल विकास संस्था कोनी के कार्यकारी पर्यवेक्षक विकास मिश्रा, खूशबु मिंज, अभिषेक मिश्रा, अभिषेक जायसवाल, रोहन, ललित सिंह कार्यक्रम में बढ-चढ कर हिस्सा लिया।

close