श्याम महोत्सव में उमडेंगे हजारों श्रद्धालु…आयोजक मंडल ने बताया…शोभायात्रा में फहरेंगे 6 निशान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG20171029133652बिलासपुर–श्री श्याम मंदिर में तीन दिवसीय खाटू श्याम महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव में दूर दूर से भक्त और श्रद्धालु पावन धाम पहुंचेगे। श्याम कथा,भव्य निशान यात्रा और महा प्रसाद का भी आयोजन किया जाएगा। आज श्री खाटू श्याम मंदिर में प्रेस वार्ता के दौरान आयोजन मंडल ने पत्रकारों को जानकारी दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  तीन दिवसीय श्री खाटू श्याम महोत्सव शुरू होने से ठीक एक दिन पहले आयोजक मंडल ने पत्रकार वार्ता में तीन दिनों तक चलने वाले महोत्सव कार्यक्रम की जानकारी दी।  महोत्सव के पदाधिकारी कमल सोनी और दीपराज उपाध्याय ने बताया कि खाटू श्याम पावन धाम में महोत्सव का सातवां साल है। महोत्सव का शुभारम्भ 30 नवम्बर से शुरू होकर एक नवम्बर तक रहेगा।

               दीपराज और कमल सोनी ने पत्रकारों को जानकारी दी सातवें महोत्सव में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी। व्यवस्था को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है।  महोत्सव के पहले दिन शंकर नारायण मनहर सुबह साढे दस बजे श्री श्याम कथा करेंगे। पहले दिन कृष्णदास और बलराम एकादशी वाले की विशेष उपस्थित रहेगी। महोत्सव के दूसरे दिन भव्य निशान यात्रा निकलेगी। यात्रा का शुभारंभ राम मंदिर तिलक नगर से शुरू होकर श्री श्याम मंदिर में खत्म होगी। शाम को बीकानेर के प्रवेश शर्मा,अकोला के उमेश शर्मा और उनकी पुत्री नेतल शर्मा की भजन प्रस्तुति होगी।

                      एक नवम्बर को सवामणि भोग और महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। भक्तगण सुबह आठ बजे सवामणि भोग और दोपहर 11 बजे महाप्रसाद का आनंद उठाएंगे।

                                  आयोजक मण्डल के कोषाध्यक्ष ने बताया कि भव्य शोभायात्रा में इस बार 6 निशान को शामिल करने का फैसला हुआ है।

Share This Article
close