सेंदरी में 40 लाख रूपए से अधिक चिटफण्ड घोटाला…ग्रामीणों में आक्रोश..महिला एजेंट पुलिस के हवाले

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

IMG-20170707-WA0000 बिलासपुर—कोनी में लाखों रूपए चिटफन्ड घोटाला की जानकारी सामने आयी है। ग्राम पंचायत प्रमुख और कांग्रेस नेता राजेन्द्र साहू ने थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की है। इस मौके पर सैकड़ों ग्रामीण और चिटफन्ड कम्पनी से ठगे गए लोग भी मौजूद थे। पुलिस ने बी.एन.गोल्ड महिला एजेंन्ट को हिरासत में लिया है।
(सीजी वाल के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

             राजेन्द्र साहू ने बताया कि कोनी थाना क्षेत्र के करीब 150 से अधिक लोगों ने बीएन गोल्ड में गाढी कमाई को जमा किया है। जमा करने वाले सभी लोग गरीब परिवार से हैं। अब कंपनी के एजेन्टों नें गरीबों का रुपया लौटाने से इंकार कर दिया है।

                           कांग्रेस नेता और सेंदरी सरपंच राजेन्द्र साहू ने क्षेत्र की जनता के साथ कोनी थाना पहुंचकर लाखों रूपए की ठगी होने की शिकायत की है। मीना भोई की शिकायत पर कोनी पुलिस ने चिटफन्ड कम्पनी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है। राजेन्द्र साहू ने बताया कि गरीबों की जमा रकम को बीएन.गोल्ड कम्पनी ने लौटाने से इंकार कर दिया है। महिला एजेन्ट ने यहां तक कह दिया कि जिसे जो कुछ करना है कर ले लेकिन रूपया नहीं लौटने वाले।

गाली गलौच के बाद खुद को किया घर में बंद

               राजेन्द्र साहू ने बताया कि मीना भोई  सेंदरी की रहने वाली है। आंगनबाड़ी में काम करती है। सेंदरी निवासी जयंती सोनी के कहने पर उसने बीएन गोल्ड में दुगुना रूपयों की लालच में लाखों रूपए जमा की। मीना के कहने पर आज पंचायत बुलाई गयी। जयंती ने पंचायत में आने से ना केवल इंकार किया। बल्कि गाली गलौच भी की। इसके बाद जंयती को बुलाने ग्रामीण महिलाओं को भेजा गया। लेकिन उसने दो टूक कहा कि वह पंचायत में नहीं आएंगी। इसके बाद उसने अपने आपको घर में बंद कर लिया। पुलिस को बुलाना पड़ा… पुलिस ने जंयति को किसी तरह घर से निकाला और थाने लाकर पूछताछ की।

                              मीना भोई ने पुलिस को बताया कि जंयति सेंदरी में मितानिन का काम करती है। 2013 में जंयति ने बताया कि बीएन.गोल्ड कंपनी में रूपए लगाने से कम समय में दुगुुना होकर मिलते हैं। बहकावे में आकर उसने अपने मां, पति, बेटा, बेटी और बहन के नाम पर लाखों रूपए जमा करवाए। इसके अलावा फुफा,फुआ और दूसरे रिश्तेदारों को भी रूपए जमा करने को कहा। हम लोगों ने आर.डी और अन्य स्कीम में कम्पनी में 15 जुलाई 2013 से दिसम्बर 2015 के बीच करीब दस लाख से अधिक रूपए जमा किये।

                  मीना भोई के अनुसार दिसम्बर के बाद जब दुगुना रकम मांगने गए तो जयंती सोनी ने देने से इंकार कर दिया। उसने बताया कि कम्पनी भाग गयी है। रुपया लौटाने की जिम्मेदारी उसकी नहीं है। मीना ने पुलिस को बताया कि किरना सरगांव निवासी जगदीश साहू और सेमरताल निवासी स्नेहलता कौशिक जयंति सोनी के साथ गांव में लोगों को रूपया दुगुना करने की लालच देकर अब तक लाखों रूपए रूपए जमा करवाएं हैं।

हिरासत में महिला एजेंट जयंती

                 कोनी थाना प्रभारी ने बताया कि सेंदरी पंचायत प्रमुख की शिकायत पर हम लोग ग्राम पंचायत की बैठक में गए। राजेन्द्र साहू समेत मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि जयंती को पंचायत में बुलाया गया था लेकिन उसने  अपने आपको घर में नजरबंद कर लिया है। काफी मेहनत के बाद जयंती को घर से निकालकर थाना लाया गया । ग्रामीणों की माने तो जयंती ने करीब डेढ़ सौ अधिक लोगों को बीएन गोल्ड.कम्पनी में चालिस लाख रूपए से अधिक रूपए जमा करवाए हैं। जंयती ने सभी को दुगुना रूपए लौटाने का वादा किया था। शिकायत के बाद पूछताछ की जा रही है। जल्द ही जयंती के दो अन्य साथियों के अलावा चिटफन्ड से जुड़े लोगों से पूछताछ की जाएगी।

close