कोविड 19 ने दिखाया तेवर..संख्या 90 पार..बिलासपुर में सर्वाधिक पाजीटिव ..महिलाओं की संख्या पुरूष से अधिक

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—साल 2020…23 जनवरी को देश मे लाकडाउन एक साथ लागू किया गया। इस तारीख को बिलासपुर में मरीजों की संख्या दो दर्ज हुई थी। एक साल बाद ठीक 23 मार्च को बिलासपुर में टेस्ट के बाद 90 पार मरीजों का नाम सामने आया है। वहीं जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश दिया है कि यदि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क दिखाई दिया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

            एक साल बाद ठीक 23 मार्च को बिलासपुर में कोविड मरीजों की संख्या 90 पार कर रिकार्ड बनाया है। जिले के सात ब्लाक में कुल 90 से अधिक मरीज पाए जाने पर प्रशासन ने बिना मास्क पहने घर से बाहर निकलने वालों पर सख्त कदम उठाए जाने का निर्देश दिया है।

             स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा में एक पुरूष मरीज की पहचान की गयी है। कोटा में भी तीन पुरूष मरीज पाए गए है। जबकि मस्तूरी में टेस्ट के बाद एक भी मरीज नहीं मिला है।

                 स्वास्थ्य विभाग ने तखतपुर से एक पुरूष और चार महिला मरीज के साथ कुल पांच लोगों को  कोरोना पाजीटिव होना पाया है। बिलासपुर शहर में एक बार फिर एक दिन के पुराने आंंकड़े को दुहराते हुए 75 कोरोना पाजीटिव मिले है। इसमें महिला पीड़ितों की संख्या 39 और पुरूष मरीज 36 हैं। बोदरी नगर पंचायत में कोई मरीज नहीं मिला है।

             स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को पाए गए मरीजों की संख्या 90 पार है। इसमें महिला पाजीटिव की संख्या 43 पार है। जबकि पुरूष मरीज 41 से अधिक हैं।

TAGGED:
close