यूथ कांग्रेस ने किया सीयू का घेराव–50 से अधिक नेता गिरफ्तार,3 सूत्रीय मांग को लेकर किया प्रदर्शन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

DSC_5730बिलासपुर—युवा कांग्रेस और केन्द्रीय विश्वविद्यालय छात्र नेताओं ने आज केन्द्रीय विश्वविद्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों को विश्वविद्यालय गेट के बाहर ही पुलिस बल ने रोक दिया। बेरिकेट्स लगाकार सभी छात्र और युवा कांग्रेसियों को बाहर ही रोक दिया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कुलपति से इस्तीफे की मांग करते हुए पूनम चन्द्राकर की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को सख्त सजा दिलाने को कहा। करीब आधे घंटे के अन्दर सभी छात्र और युवा कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर कोनी थाना भेज दिया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           दो दिन बाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दीक्षान्त समारोह है। इसी तारतम्य में आज विश्वविद्यालय कुलपति डॉ.अंजिला गुप्ता पत्रकारों से जब रूबरू हो रही थीं। उसी दौरान विश्वविद्यालय गेट के सामने युवा कांग्रेस और छात्र नेता केन्द्रीय विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। युवा कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए कुलपति को हटाने की मांग की। बेरिकेट्स को तोड़कर विश्व विद्यालय परिसर में प्रदर्शनकारियों ने घुसने का प्रयास किया। पुलिस ने करीब पचास से अधिक लोगों को पकड़कर कोनी थाना भेज दिया।

                                         युवा कांग्रेस नेता मनी वैष्णव ने बताया कि छात्रा पूनम चन्द्राकर की मौत के लिए सीधे तौर पर केन्द्रीय विश्वविद्यालय प्रबंधन जिम्मेदार है। यदि उसकी शिकायत को विश्वविद्यालय प्रबंधन ने गंभीरता से लिया होता तो आज पूनम हमारे बीच होती। जबकि पूनम ने दिव्य कुमार जांगड़े की शिकायत विश्वविद्यालय के अलग-अलग फोरम में रखी थी। विभागाध्यक्ष से भी पूनम ने दिव्य कुमार जांगड़े की शिकायत की थी। बावजूद इसके विभागाध्यक्ष डॉ. बोझलवार ने पूनम की बातों को गंभीरता से नहीं लिया। इतना ही नहीं पूनम को विभागाध्यक्ष ने अपमानित भी किया।

            मनी ने बताया कि जब पूनम ने महसूस किया कि न्याय मिलने की संभावना नहीं है। थकहार कर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मनी के अनुसार पूनम चन्द्राकर घटना के पहले कुलपति से भी मिलने का प्रयास किया था। मनी ने कहा कि हम लोगों की तीन मांग है। सबसे पहले आत्महत्या की सीबीआई जांच हो। कुलपति को हटाया जाए और विभागाध्यक्ष डॉ.बोझलवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

                         उग्र प्रदर्शन करने पचास से अधिक लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोनी थाना भेज दिया। गिरफ्तार होने वालों में मनी वैष्णव समेत गोपाल दुबे.अमितेष राय,नीरज सोनी,मनी वैष्णव, बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष धनंज्य यादव,अंशुल अंशुल वालिया,सिमरन अहलुवालिया,अंजनी बेक, आशीष सिंह  का नाम प्रमुख हैं। सभी प्रदर्शनकारियों को दो घंटे के बाद धारा 151 के तहत मामला दर्ज कर रिहा कर दिया गया।

close