श्रम विभाग की योजनाओं में श्रमिकों को मिलेगी नगद के बदले सामग्री

Shri Mi
1 Min Read

mantralay_nightरायपुर।प्रदेश के श्रमिकों को श्रम विभाग की योजनाओं के तहत मिलने वाली नगद राशि के बदले अब सामग्री दी जाएगी। श्रमिकों को नगद के बदले सामग्री देने के संबंध में श्रम विभाग द्वारा मंत्रालय से आदेश जारी किया गया है। आदेश में जिला स्तर पर सामग्री क्रय कर वितरित करने के संबंध में जिला क्रय समिति गठित की गई है। संबंधित जिले के कलेक्टर समिति के पदेन अध्यक्ष होंगे। सहायक श्रमायुक्त, श्रम पदाधिकारी, सहायक श्रम पदाधिकारी समिति के पदेन सचिव होंगे। जिला कोषालय अधिकारी और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सदस्य होंगे तथा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सदस्य जिस जिले के लिए नामित हैं, उन्हें विशेष आमंत्रित सदस्य नामजद किये गये है। क्रय समिति सी.एस.आई.डी.सी. अथवा जेम के माध्यम से खरीदी सुनिश्चित करेगी।
डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall

                               सामग्री खरीदी के लिये राशि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा प्रदान किया जाएगा, जो कलेक्टर अथवा कलेक्टर द्वारा नामित सहायक श्रमायुक्त, श्रम पदाधिकारी, सहायक श्रम पदाधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर आहरित होगा। कैशबुक श्रम विभाग के जिला कार्यालय द्वारा संधारित किया जाएगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close