सूती कपड़े भी बनेंगे लखराम में

Chief Editor
3 Min Read

lakhram..

बिलासपुर ।जिले के बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम लखराम में कोसा वस्त्र के साथ ही अन्य सूती वस्त्र निर्माण को बढ़ावा दिया जायेगा। बुनकरों द्वारा उत्पादित वस्त्र को राज्य हाथकरघा को आपूर्ति किया जायेगा। लखराम में 5 महिला समूहों द्वारा इस कार्य से जुड़े हैं। कलेक्टर  सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने गुरूवार को  लखराम पहुंचकर बुनकरों को प्रोत्साहित किया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

वहां के बुनकरों द्वारा वर्तमान में कोसा वस्त्र निर्माण के लिए कोसा ककून की आपूर्ति ठीक ढंग से नहीं होने पर प्रभावित होने की बात कही। इस पर कलेक्टर ने कहा कि उनके लिए कोसा ककून आपूर्ति के लिए प्रयास किया जायेगा। कलेक्टर ने आज बुनकरों के घर भी उनके बुनाई कार्य को देखने पहुंचें। बुनाई के लिए मशीन खराब होने की जानकारी देने पर कलेक्टर ने कहा कि उनके मशीन को ठीक करायेंगे। कलेक्टर ने तत्काल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिल्हा के साथ वहां के मुख्य बनुकरों को मशीन के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पास भेजा। जिससे कि तत्काल आवश्यक कार्यवाही किया जा सकेगा। यहां के बुनकर समिति को विभिन्न संस्थाओं से भी जोड़ा जायेगा। ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें। कलेक्टर ने इस अवसर पर ग्रामीणों से भी रूबरू चर्चाकर उनकी समस्याएं सुनी तथा निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने की बात कही।

चोरहा देवरी के सेल्समेन के खिलाफ एफआईआर होगी
कलेक्टर  सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी के  लखराम प्रवास के दौरान ग्राम चोरहा देवरी के ग्रामीणों द्वारा पिछले दो महिनों से राशन नहीं मिलने की शिकायत की गई। इसे कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों को तत्काल अपने गांव पहुंचने के लिए कहा और तत्काल तहसीलदार श्री कोरी को जांच के निर्देश दिए।  जांच के दौरान पाया गया कि ग्राम चोरहा देवरी के राशन दुकान के सेल्समेन ने पिछले दो माह का राशन उठाया था लेकिन ग्रामीणों को वितरण नहीं किया गया। वर्तमान में सेल्समेन गांव से गायब है। राशन दुकान को पंचनामा कर खुलवाया गया। जिसमें सिर्फ 11 बोरी चावल मिला है। उक्त सेल्समेन के विरूद्ध नियमानुसार एफआईआर कराई जायेगी।

close