भाजपा नेता का आरोप..प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट..सरकार दे 1 करोड़ मुआवजा..नहीं करते मौत पर राजनीति..संरक्षण में चल रहा नशा,बालू, मुरूम का कारोबार..पीडीएस चावल की हुई चोरी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—- भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने आज प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। भूपेन्द्र सवन्नी ने बताया कि बिलासपुर से लेकर पूरे प्रदेश में दारू बालू मुरूम और नशा का अवैध कारोबार संरक्षण में किया जा रहा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। यदि गांजा तस्करी करते कार को पकड़ लिया जाता तो शायद पत्थलगांव में हादसा नहीं होता। भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार पर पीड़ित परिवार को एक करोड़ रूपए मुआवजा देने का दबाव बनाएंगे। 18 अक्टूबर को कैण्डल मार्च निकालकर शांति प्रदर्शन भी करेंगे। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेन्द्र सवन्नी ने पत्रकार वार्ता कर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। सवन्नी ने बताया कि प्रदेश में धड़ल्ले से खुलेआम गांजा शराब का कारोबार संरक्षण में चल रहा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। पत्थलगांव में गांजा तस्करी करते कार से बड़ा हादसा हुआ। एक व्यक्ति की मौत और कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। कवर्धा में प्रयोजित तरीके से हिंसा को अंजाम दिया गया। जनता प्रदेश सरकार की गतिविधियों से थक चुकी है। जल्द ही परिणाम भी भुगतना होगा।

                 सवाल जवाब के दौरान सवन्नी ने कहा कि भाजपा के दबाब में भूपेश सरकार ने 50 लाख का मुआवजा दिया है। लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। पीड़ित परिवार को एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए। भाजपा ने बताया कि गांजा की खुलेआम तस्करी हो रही है। पुलिस पर आक्रमण किया जा रहा है। सब कुछ कांग्रेस नेताओं के संरक्षण में हो रहा है।

              एक सवाल के जवाब में सवन्नी ने कहा कि दंगा फसाद में भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। लगाए जा रहे आरोप निराधार है। हम इसलिए ही न्यायिक जांच की मांग कर रहे है। रिपोर्ट आने के बाद दूध- और पानी स्पष्ट हो जाएगा।

                    जिले में खदान नहीं होने के बाद भी मुरूम का अवैध उत्खनन के सवाल पर सवन्नी ने बताया कि सब सरकार के संरक्षण में हो रहा है। जांच और कार्रवाई हो तो सब सामने आ जाएगा। 

              बिल्हा में पीडीएस चावल अब तक किसी प्रकार कार्रवाई नहीं होने और भाजपा के सुस्त पड़ने के सवाल पर कहा कि हमने मामला सबसे  पहले उठाया। एफआईआर भी दर्ज हुआ। मामले में प्रशासन पर दबाव बनाकर दोषियों को अन्दर भेजने की मांग करेंगे।

                               लखीमपुर मामले में भाजपा ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस मौत की राजनीति कर रही है। सवाल है कि क्या पत्थलगांव में भाजपा गंगा जमुना की राजनीति कर रही है। भाजपा नेता ने कहा कि हम मौत की राजनीति नहीं करते हैं। पत्थलगांव में जो कुछ हुआ सरकार की लापरवाही का नतीजा है। हम पीड़ित परिवार के लिए एक करोड़ मुआवजा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।

                    पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष और बेलतरा विधायक रजनीश सिंह विशेष रूप से मौजूद थे।

close