LB संवर्ग के व्याख्याता का 360 रु. समूह बीमा की राशि कटौती करने निर्देश जारी करने संजय शर्मा ने प्रमुख सचिव शिक्षा से की मांग

Shri Mi
2 Min Read

[wds id=”13″]
राज्य शासन ,संतान पालन अवकाश,प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा,छत्तीसगढ़ पंचायत न नि शिक्षक संघ,बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ पंचायत ननि शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य, प्रांतीय कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक, प्रांतीय संयोजक सुधीर प्रधान, प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक दुबे ने बताया कि राजपत्र प्रकाशन के पूर्व अनेक प्राचार्य (डीडीओ) द्वारा एल बी संवर्ग के व्याख्याता को राजपत्रित दर्जा नही मिलने के कारण अराजपत्रित (तृतीय श्रेणी) मानकर वेतन में 200 रु. चिकित्सा भत्ता दिया जा रहा है, तथा समूह बीमा की कटौती 300 रु किया जा रहा है।सीजीवालडॉटकॉम के WhatsApp ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे 

Join Our WhatsApp Group Join Now

स्कूल शिक्षा विभाग राजपत्र 5 मार्च 2019 प्रकाशन के बाद एल बी संवर्ग के व्याख्याता राजपत्रित (द्वितीय श्रेणी) में आ गए है, जिसके उपरांत भी अनेक प्राचार्य द्वारा 200 रु. चिकित्सा भत्ता दिया जा रहा है, तथा समूह बीमा की कटौती 300 रु किया जा रहा है।ज्ञात हो एल बी संवर्ग के व्याख्याता द्वितीय श्रेणी में शामिल हो गए है,,जिससे उन्हें चिकित्सा क्षतिपूर्ति की पात्रता होगी।

प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने प्रमुख सचिव शिक्षा,व संचालक डीपीआई से एल बी संवर्ग के व्याख्याता के वेतन में चिकित्सा भत्ता को बंद करने व समूह बीमा की कटौती 360 रु करने का सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close