सीपत सोढ़ी के जंगल में तेंदुआ का शिकार..नाराज डीएफओ ने पत्रकारों को कवरेज से रोका..हंगामा के बाद कहा..किसी अनट्रेन्ड शिकारी ने किया शिकार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—सोंठी सर्किल बिटकुल बिट के घाना कछार के घने जंगल के बीच 6 साल के नर तेंदुआ का शव नाले में ग्रामीणों ने सोमवार को देखा। मंगलवार की सुबह जिला स्तर पर टीम का गठन किया गया।  डॉक्टरों की 5 सदस्यी टीम ने मौके पर पोस्टमार्टम किया। डीएफओ की मौजूदगी में  तेंदुआ का दाह संस्कार किया।  डीएफओ ने प्रथम दृश्या तेंदुआ की मौत को अज्ञात शिकारी को बताया है। कुमार निशांत ने बताया कि शिकारी अनट्रैंड है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बारी मामलों का खुलासा होना संभव है। 
 
ग्रामीणों ने तेंदुए का शव रविवार को देखा
 
               आसपास के ग्रामीणों ने मृत तेंदुआ के शव को रविवार को ही देख लिया था। सरकारी मामले में उलझने के डर से किसी ने इसकी सूचना विभाग को देना मुनासिब नहीं समझा। हो हल्ला के बाद डिप्टी रेंजर ने आलाधिकारियों को तेंदुआ की मौत के बारे में बताया। सुबह डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची। खोजबीन के बावजूद विभागीय टीम को कुछ हासिल नहीं हुआ। पूरे समय जांच टीम हवा में ही हाथ पैर मारती रही। 
 
डीएफओ ने मीडिया को कवरेज से रोका
 
            जंगल भीतर जब घटना स्थल पर मीडिया केी टीम पुहंची तो डीएफओ निशांत ने गुस्सा जाहिर किया। इस दौरान उन्होने मीडियो को जंगल अन्दर आने से भरसक रोकने का प्रयास किया। मीडियो को रोकने विभाग के कर्मचारियों को आदेश भी दिया। जब डीएफओ के व्यवहार को लेकर  मीडियाकर्मियों ने हंगामा मचाना शुरू किया तो वनमण्डलाधिकारी को पीछे हटना पड़ा। इसके बाद मीडिया को दिए बयान में पूरे समय उन्होने अपने ही हाथों विभाग की पीठ को थपथपाया। और सरकार का जमकर कसीदा पढ़ा.
 
close