आत्महत्या के लिए प्रेमी ने किया मजबूर..विवाहिता ने की आत्महत्या..बयान के बाद आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—सरकन्डा पुलिस ने प्रेमिका को आत्महत्या के लिए मजबूर किये जाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रेमी को पुलिस ने पक़ड़कर न्यायालय के हवाले कर दिया है।
 
              सरकन्डा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि मोपका में बीति दरमियानी रात  मृतिका संजू साहू  साकिन मोपका ने मिट्टी तेल डाल कर आग लगाकर आत्म हत्या की है। सूचना पर सरकंडा पुलिस तत्काल मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही को अंजाम दिया। 
 
          दम तोड़ने से पहले मृतिका संजू ने बताया कि अखिलेश यादव का पिछले 6 माह से अवैध संबंध था। मृतिका के घर आना जाना करते रहता था। दोनों के बीच चरित्र शंका को लेकर हमेशा लडाई झगडा होता था। जिससे मृतिका काफी परेशान रहती थी। 27 अक्टूबर की रात्रि करीब 1 बजे अखिलेश यादव मृतिका के घर गया। चरित्र शंका को लेकर लडाई झगडा करने लगा। इसके बाद मृतिका से कहा तुझे मरना है तो मर जा कहकर चला गया”। 
 
           मृतिका संजू साहू, अखिलेश यादव के प्रताडना से तंग आकर घर में रखे मिट्टी तेल को अपने ऊपर डालकर माचिस से आग लगा ली। आनन फानन में मृतिका को सिम्स में भर्ती कराया गया। 27 अक्टबर को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मर्ग जांच पर आरोपी  के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 का अपराध दर्ज कराया गया।आरोपी को टीम  भेजकर मोपका चौक स्थित राहुल ढाबा के पीछे से गिरफ्तार किया गया।
TAGGED: ,
close