शौचालय में घुसकर नाबालिग से अनाचार…पकड़ में आया एक आरोपी..दूसरे की हो रही तलाश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

cg_policeबिलासपुर– मल्हार में दो युवकों ने एक नाबालिग की घर के ही शौचालय में बारी बारी से अनाचार किया है। नाबालिग और परिजनों की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। खबर है कि एक आरोपी को पकड़ भी लिया गया है। पुलिस जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की का अनाचार उसी के घर में स्थित शौचालय में किया गया है। गंदगी को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              पुलिस जानकारी के अनुसार मल्हार में दो युवकों ने नाबालिग से उसी के घर स्थित शौचालय में अनाचार किया है। अनाचार करने वाले युवकों का नाम विपिन और सुनील है। जानकारी के अनुसार दोनो स्थानीय निवासी है। गंदगी को अंजाम देने से पहले दोनों युवक लड़की के घर के शौचालय में घुसकर बैठ गए। कुछ देर बाद शौच के लिए लड़की शौचालय पहुंची।

                       इसी दौरान दोनों ने लड़की का मुंह दबाया और शौचालय का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद दोनों ने बारी बारी से नाबालिग से मुंह काला किया। गंदगी को अंजाम देने के बाद विपिन और सुनील ने लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद लड़की ने परिजनों को जानकारी दी। थाना पहुंचकर पीड़ित के परिजनों ने बताया कि दोनों युवक ने धमकी दी है कि यदि पुलिस या किसी को मामले की जानकारी दी तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।

       परिजनों और पीड़ित की शिकायत की शिकायत के बाद पुलिस ने विपिन को धर दबोचा है। जबकि दूसरा आरोपी सुनील अभी भी पकड़ से दूर है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 376,323,506 और पास्को एक्ट 34 के तहत मामले को दर्ज किया है।

close