जानलेवा हमला का आरोपी गिरफ्तार..पकड़ में आया आदतन बदमाश..पहुंचा लाक अप के पीछे

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—सकरी पुलिस ने मारपीट और पीड़ित पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार था। पुलिस के अनुसार आरोपी निगरानी शुदा बदमाश है। सकरी थाना में कई मामले दर्ज है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                 पुलिस के अनुसार पीडित राहुल तिवारी पिता राजेश तिवारी ब्राम्हण पारा सकरी का रहने वाला है। 29 मार्च को होली का रंग लगाने अपने साथ चिन्टू भार्गव के यहां स्कूटी से जा रहा था। शांतिनगर के पास विक्की पाण्डेय ने प्रार्थी की स्कूटर को रोका। और कालर पकड़कर घसीटा। आरोपी ने कहा कि आजकल वह बहुत उड़ रहा है। गाली गलौच करते हुए लकड़ी से राहुल तिवारी पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी के साथ उसकी पुरानी रंजिश भी है।

         घटना की जानकारी के बाद विक्की पाण्डेय निवासी बाजारपारा के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। फरार होने के कारण आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया।

                    छानबीन के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी इस समय अपने घर में छिपा हुआ है। भनक लगते ही सकरी पुलिस टीन आरोपी विक्की पाण्डेय को घेराबन्दी कर धर दबोचा। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

आदतन बदमाश गिरफ्तार

                    सकरी पुलिस ने एक अन्य मारपीट के मामले में आदतन अपराधी को धर दबोचा है। आरोपी का नाम यशवंत ऊर्फ लच्छी लुहार है। आरोपी के खिलाफ पीड़ित शंभुनाथ मिश्रा की रिपोर्ट पर कार्रवाई की गयी है। 

पुलिस के अनुसार थाना पहुंचकर प्रार्थी शंभुनाथ मिश्रा ने बताया कि वह बिहार का रहने वाला है। हाल फिलहाल वह सकरी वार्ड क्रमांक 2 का निवासी है।31 कार्च की रात्रि करीब 8 बजे अपने साथियों के साथ सामुदायिक सुलभ काम्पलेक्स के पास घड़ा था। इसी बीच आरोपी पहुंचा और शराब पीने के लिए रूपयों की मांग करने लगा ।उसने कहा कि शराब सुलभ काम्पलेक्स में बैठकर पीएगा। मना करने पर आरोपी मारपीट और गाली गलौच करने लगा।

                    शंभुूनाथ की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी की पतासाजी शुरू हुई। 2 मार्च को आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया। यशवंत लोहार को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार लच्छी लुहार क्षेत्र का आदतन और निगरानी शुदा बदमाश है।  

TAGGED:
close