किसी को मकान बनाना पड़ा भारी..तो कोई बिना मास्क के पकड़ाया..5 लोगों के खिलाफ मस्तूरी पुलिस की कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— मस्तूरी पुलिस ने अलग अलग जगह  स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पांच लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। थानेदार फैजूल शाह ने बताया कि सभी लोग लाकडाउन के दौरान अपनाए जाने वाले तौर तरीकों की अनदेखी की। सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस कप्तान के निर्देश  पर मस्तूरी पुलिस ने अलग अलग ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरप्तार किया है। पांचों पर आरोप है कि इन लोगों ने निर्देश के बाद भी नियमों की अनदेखी की है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्एप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

.

             फैजूुल शाह  ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में राजेश गुप्ता बिना मास्क लगाए स्टेट बैंक के पास भीड़ लगाकर खड़ा था। आनन्द सूर्या बिना मास्क लगाए और धारा 144 का उल्लंघन करते हुए घर निर्माण कार्य कर रहा था। इसी तरह सुरेन्द्र कुमार वानी बिना मास्क के यूको बैंक के आसापस खड़ा पाया गया। धीरज करियारे जोंधरा चौक के पास बिना मास्क के घूम रहा था। जबकि चन्द्रहास टंडन बिना मास्क के स्टेट बैंक के पास बिना मास्क के भीड़ में देखा गया। सभी के खिलाफ धारा 949, 17(1) का आरोपी बनाकर न्यायालय में पेश किया गया है।

TAGGED: ,
close