रिवर व्यू और चौपाटी में तैनात होंगे गार्ड…गंदगी फैलाने वालों पर रहेगी नजर..मेयर का आदेश…रात्रि में होगी सफाई..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
nigam_lokarpan_19decबिलासपुर—महापौर किशोर राय निगम अधिकारियों और पदाधिकारियों के साथ रपटा चौपाटी और रिवर-व्यू का निरीक्षण किया। रपटा चौपाटी की अव्यवस्था देखते ही महापौर ने अधिकारियों को जमकर क्लास ली। खामियों को जल्द से जल्द दूर करने को कहा। खस्ताहाल कुर्सियों को बदलने का आदेश दिया। सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए महापौर ने डॉ.ओंकार शर्मा को अभियान पर विशेष नजर रखने को कहा।

                    मेयर ने कार्यपालन अभियंता को रेलिंग की मरम्मत और चौपाटी में रंग-रोगन करने को कहा। स्थानीय निवासियों से चौपाटी को स्वच्छ बनाने रखने की अपील भी की। किशोर राय ने रिवर-व्यू का भी निरीक्षण किया। रेलिंग के बीच गंदगी देखते ही स्थानीय ठेले वालों को ना केवल फटकारा बल्कि जुर्माना लगाने का भी आदेश दिया। बंद लाइट्स को बदलने को भी कहा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                   चौपाटी और रिवर व्यू निरीक्षण के दौरान महापौर ने रात्रिकालीन सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया। महापौर ने अधिकारियों से कहा कि दोनों ही जगह सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा में गार्ड तैनात किये जाएं। निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान महापौर के साथ उपायुक्त मिथलेश अवस्थी, जनकार्य प्रभारी उमेश चन्द्र कुमार, एल्डरमेन राजेन्द्र भंडारी, निगम स्वास्थ्य विभाग प्रमुख डॉ.ओमकार शर्मा समेत निगम के अभियंता मौजूद भी मौजूद थे।

80 लाख में बनेगी सड़क

महापौर किशोर राय ने मंगलवार को नेहरू नगर स्थित गणेश चौक से नर्मदा चौक तक के लिए सीसी रोड का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन के बाद मेयर ने बताया कि सड़क का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। गणेश चौक से नर्मदा चौक के बीच करीब 6 मीटर चौड़ी और 860 मीटर सड़क का निर्माण 80 लाख रूपयों की लागत से किया जाएगा।
                      महापौर किशोर राय ने विकास कार्य योजना के तहत आज गणेश चौक से नर्मदा बीच प्रस्तावित सड़क के लिए भूमि पूजन किया। मेयर ने बताया कि सड़क की कुल लम्बाई 860 मीटर होगी। 6 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण में कुल 80 लाख रूपए खर्च होंगे। स़ड़क निर्माण के बाद लोगों को खस्ताहाल सड़क की परेशानी से निजात मिलेगी।
          भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मेयर किशोर राय के अलावा निगम सभापति अशोक विधानी, जनकार्य प्रभारी उमेश चन्द्र कुमार,  पार्षद अंजना सुकांत शर्मा, एमआईसी मेंबर रमेश कुमार जायसवाल, जोन-1 प्रभारी पी.के पंचायती, इंजीनियर प्रवीण शुक्ला, महिला मोर्चा सदस्य रीता बरसैय्या समेत नेहरू नगर मित्र मंडल के सभी पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद थे।
close