Mercury Planet Uday-ग्रहों के राजकुमार बुध हुए उदय, इन 3 राशि वालों की इनकम में इजाफा

Shri Mi
3 Min Read

Mercury Planet Uday: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर उदित और अस्त होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध उदित हो गए हैं और बुध ग्रह का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय इनकम में इजाफा और व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह के उदित होते ही आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी भाव में उदित हुए हैं।

इसलिए इस समय आपको आक्समिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही नौकरी पेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अधिकारियों द्वारा प्रशंसा मिलेगी और मान सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग आपसे जुड़ेंगे। वहीं जो व्यापारी वर्ग है, उनके लिए यह अवधि शुभ साबित हो सकती है।Mercury Planet Uday

उनको उधार धन मिल सकता है। वहीं मिथुन राशि के स्वामी खुद बुध ग्रह हैं, इसलिए यह अवधि आपको अनुकूल सिद्ध हो सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

बुध ग्रह के उदित होने से मकर राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव में उदित हुए हैं। इसलिए इस समय आपके वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। साथ ही जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

वहीं  बुध के शुभ प्रभाव से अच्छा निवेश या कोई संपत्ति खरीदने का मौका मिलेगा। मकर राशि वालों को भाग्य का साथ मिलने से सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे और सरकारी अधिकारियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही आफको पार्टनरशिप के काम में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

बुध ग्रह का उदय होना वृष राशि के जातकों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में उदित हुए हैं। इसलिए इस समय आप साहस और पराक्रम से धन कमाने में सफल रहेंगे।Mercury Planet Uday

साथ ही इस अवधि में धन कमाने में सफल होंगे और पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। वहीं जो लोग विदेश से जुड़ा व्यापार करते हैं, उनके लिए यह समय शानदार साबित हो सकता है। वहीं इस समय आपकी संतान की तरक्की हो सकती है। साथ ही शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से आप धन कमा सकते हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close