मादक पादर्थ बेचते नाबालिग पकड़ाया..10 हजार का गांजा जब्त..आरोपी से बिक्री रकम भी बरामद

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—–पुलिस को नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बार फिर सफलता मिली है। एक नाबालिग को 1 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया है। नाबा्लिग के पास से गांजा बिक्री का 400 रूपये भी बरामद किया गया है। बरामद गांजा की कीमत करीब 10000 रूपये के आस पास है।
 
                   सिविल लाईन पुलिस को मुखबिर जानकारी मिली कि कुदुदण्ड स्थित पानी टंकी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा की बिक्री कर रहा है। सूचना के बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी शनिप रात्रे की अगुवाई में पुलिस टीम को रवाना किया गया। आरोपी को घेराबन्दी कर धर दबोचा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी नाबालिग साबित हुआ। पुलिस ने नाबालिग के कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम से अधिक गांजा को बरामद किया है। इसके अलावा गांजा बिक्री रकम 400 रूपयों को भी बरामद किया गया है।
 
          पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 20(बी), 29(1) के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी बालक को किशोर न्यायालय पेश किया गया। 
 
TAGGED: ,
close