राहुल गांधी से मिले विधायक शैलेश पांडे और जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर। शहर के कांग्रेस विधायक शैलेश पांडे और जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने दिल्ली प्रवास के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्हें भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।बिलासपुर के विधायक शैलेश पांडे और जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में शामिल होने दिल्ली गए थे। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उन्होंने मुलाकात की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

शैलेश पांडे ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद , राहुल गांधी को ‘ भारत जोड़ो यात्रा ‘ के शुभारम्भ अवसर पर मुलाक़ात करते हुए भारत जोड़ो यात्रा की शुभकामना दीं। शैलेश पांडे ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकल रहे हैं। देश में आज जो हालात है उसे देखते हुए यह यात्रा महत्वपूर्ण है। इस समय जिस तरह लोगों को आपस में बांटने की कोशिश हो रही है। उसके मद्देनजर देश में एकता ,भाईचारा, प्रेम का बंधन मजबूत करने के लिए इस यात्रा की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इस तरह के अभियान की आवश्यकता केवल कांग्रेस को नहीं है ।

बल्कि पूरे देश के लोग भी यही चाह रहे हैं। यही कारण है कि देशभर में लोगों का व्यापक समर्थन इस यात्रा को मिल रहा है। भारत जोड़ो यात्रा देश में यह संदेश देने के लिए है कि भारत अनेकता में एकता ही भारत की विशेषता है। इस विशेषता को मजबूत बनाए रखने के लिए यह पदयात्रा शुरू हो रही है। जिसकी सफलता सुनिश्चित है। राहुल गांधी इस अभियान के माध्यम से देश को एक बड़ा संदेश देने जा रहे हैं। जिसमें उन्हें सफलता मिलेगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close