कांकेर में नक्सली और जवानो में भीषण मुठभेड़…29 मावोवादियों को मार गिराया…सर्चिंग में 303 रायफल बरामद

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—कांकेर में नक्सलियों और जवानों के भीषण मुढभेड़़ की खबर है। करीब सात बजे सर्चिंग के दौरान जवानों ने सीधे मुकाबले में 29 नक्सलियों को मार गिराया है। मरने वाले नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। जवानों ने इस दौरान 303 रायफल भी जब्त किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे कांकेर स्थित थाना छोटेबेटिया क्षेत्र में नक्सलियों और जवानों की बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। बिनागुंडा और कोरोनार के मध्य हापाटोला के जंगल में संयुक्त पार्टी ने माओवादियों पर धावा बोला। थाना छोटेबेटिया लगभग 15 किमी. पूर्व दिशा में डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त पार्टी ने 29 नक्सलियों को मार गिराया है।

 29 नक्लियों की मौत

सूत्र ने बताया कि मुठभेड़ के बाद संयुक्त टीम ने घटनास्थल सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान संयुक्त टीम ने 29 माओवादियोें के शव बरामद किये है। सभी शव की पहचन कार्रवाई की जा रही है।  साथ ही सर्चिंग  अभियान को भी तेज कर दिया गया है।

मुठभेड़ में तीन जवान घायल

 जानकारी मिल रही है कि नक्सली मुठभेड़ में 3 जवान घायल हो गये हैं। घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है। जवानों को बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से लाया जा रहा है।

हाईटेक हथियार बरामद

जानकारी मिल रही है कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों से अत्याधुनिक हथियार बरामद किया गया है। इसमें प्रमुख INDSAS, AK 47, SLR, Carbine शामिल हैं। जवानों ने नक्सलियों से कुल 303 रायफल बरामद किया है।

close