Neetu Kapoor- नीतू कपूर का सीक्रेट क्रश, ‘कॉफी विद करण’ में किया खुलासा

Shri Mi
1 Min Read

मुंबई। दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान और नीतू कपूर(Neetu Kapoor)  ‘कॉफी विद करण’ के अपकमिंग एपिसोड में पार्टी और अपने सीक्रेट क्रश के बारे में बात करती नजर आएंगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

वे पुरानी यादों से भरे खुलासे करते हैं और बॉलीवुड की अनकही कहानियों पर चर्चा करते हैं।

शो में जीनत ने खुलासा किया कि वह पार्टी नहीं करती हैं।

करण जौहर ने जीनत से उनकी डेटिंग लाइफ के बारे पूछा, इस पर एक्ट्रेस ने कहा, “नो कमेंट्स”

करण जौहर ने नीतू कपूर से उनके सीक्रेट क्रश के बारे में पूछा तो एक्ट्रेस ने ”शशि कपूर’ का नाम लिया।

हैरान होकर करण जौहर ने कहा, ‘आपका अपने अंकल पर क्रश था?’

बता दें कि शशि कपूर ऋषि कपूर के चाचा थे। इस रिश्ते से शशि, नीतू (Neetu Kapoor) के चाचा ससुर लगते हैं।

कॉफी विद करण सीजन 8 डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम है।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close