छत्तीसगढ़,कर्नाटक समेत आठ राज्यों में कोरोना के प्रतिदिन नए मामलों में बढ़ोत्तरी जारी

Shri Mi
3 Min Read

नयी दिल्ली-देश के आठ राज्यों – महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, पंजाब, केरल,तमिलनाडु, गुजरात, तथा मध्‍य प्रदेश में दैनिक कोरोना के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है और इन राज्‍यों में 84.61 प्रतिशत नए मामले दर्ज हुए। पिछले 24 घंटों में 72,330 नए मामले दर्ज किए गए हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र में प्रतिदिन दर्ज किए जाने वाले नए मामलों की संख्‍या सबसे अधिक 39,544 हैं। इसके बाद छत्‍तीसगढ़ 4,563 तथा कर्नाटक में 4,225 नए मामले आए।देश में कोरोना के सक्रिय मामलों (केस लोड) की संख्‍या आज 5,84,055 पहुंच गई।यह कुल पॉजिटिव मामलों का 4.78 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों (केस लोड) में 31,489 मामलों की कमी हुई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों में पांच राज्‍यों – महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, केरल, छत्‍तीसगढ़ तथा पंजाब का योगदान 78.9 प्रतिशत है तथा देश के कुल सक्रिय मामलों में महाराष्ट्र का हिस्सा 61 प्रतिशत है।देश में 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए कोविड-19 वैक्सीन लगाने का अगला चरण आज से शुरू हो गया है।देश में कोविड-19 टीकाकरण के 75वें दिन 31 मार्च तक कुल 20,63,543 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीने के डोज दिए गए। इनमें से 39,484 सत्रों में 17,94,166 लाभार्थिंयों को पहला डोज दिया गया और 2,69,377 लाभार्थिंयों को टीके का दूसरा डोज दिया गया।

देश में कोरोना से ठीक होने वालों की लोगों की कुल संख्या आज 1,14,74,683 हो गई और राष्ट्रीय रिकवरी दर 93.89 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 40,382 लोग ठीक हुए हैं लेकिन इसी अवधि में 459 लोगों की मृत्‍यु हुई है।दैनिक मृत्यु के मामले में 83.01 प्रतिशत मृत्यु छह राज्यों में हुई। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में (227) और पंजाब में 55 लोगों की कोविड से मृत्‍यु हुई। पंद्रह राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली है। इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़, झारखंड, ओडिशा, लद्दाख, दमन और दीव,पुद्दुचेरी, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, नगालैंड, लक्ष्‍यद्वीप, मेघालय, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close