बिलासपुर। नव पदस्थ संभाग आयुक्त नीहारिका बारिक ने शनिवार को संभागायुक्त कार्यालय बिलासपुर में कार्य भार ग्रहण कर लिया है। इसके पहले श्रीमती बारिक संयुक्त सचिव उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग भारत सरकार नई दिल्ली में पदस्थ थी। वे 1997 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। संभागायुक्त निहारिका बारिक ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपने कार्यालय परिसर एवं विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित शाखा प्रभारियों से जानकारी ली। उन्होंने कार्यालय परिसर को व्यवस्थित रखने के साथ ही विभिन्न शाखाओं को भी अपडेट करने के निर्देश दिए। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर पी.डी. झा एवं संतन देवी जांगड़े तथा कमिश्नर कार्यालय के कर्मचारीगण मौजूद थे।
Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |