निकाय मंत्रालय का आदेश..जल्द करें अनुकम्पा नियुक्ति..पद खाली नहीं होने पर आश्रितों को प्लेसमेंन्ट पर रखें

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

mantralay_rprबिलासपुर— नगरीय प्रशासन मंत्रालय ने  महत्वपूर्ण आदेश जारी कर शासकीय सेवाकाल के दौरान मृतक कर्मचारियों के परिजनों को जल्द से जल्द अनुकंपा नियुक्ति देने को कहा है। आदेश के अनुसार नगरीय निकाय अधिकारी अाश्रित सदस्यों को अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों का जल्द निराकरण करें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

नगरीय निकाय प्रशासन मंत्रालय ने प्रदेश के सभी नगरपालिक आयुक्त, नगरपालिक परिषद और नगर पंचायत अधिकारियों को पत्र जारी किया है। पत्र में शासकीय सेवाकाल के दौरान मृतक के आश्रितों को जल्द से जल्द अनुकम्पा नियुक्ति निराकरण करने का आदेश दिया है।

शासन ने अधिकारियों को कहा है कि अनुकम्पा नियुक्ति कार्रवाई जल्द पूरा करें। अनुकम्पा नियुक्ति पद खाली नहीं होने की सूरत में संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास क्षेत्रीय कार्यालय को जानकारी दें। क्षेत्रीय कार्यालय को आस-पास के नगरीय निकायों में खाली पदों को भरने का प्रस्ताव तैयार कर डायरेक्टोरेट भेजने को कहा गया है।

पत्र में शासन ने निर्देश दिया है कि मृतक कर्मचारी के आश्रित सदस्य को यदि नियमानुसार अनुकम्पा नियुक्ति नहीं दिया जाता है तो आश्रित सदस्य को प्लेसमेंट की स्वीकृत पद पर काम दिया जाए।

close