Nitish Kumar Resigns- भाजपा विधायक दल के नेता और उप नेता

Shri Mi
1 Min Read

Nitish Kumar Resigns/बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की रविवार को हुई बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे विजय कुमार सिन्हा को उप नेता चुन लिया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बैठक में उपस्थित प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने बैठक के बाद इसकी घोषणा की।Nitish Kumar Resigns

तावड़े ने कहा कि भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को नेता और विजय सिन्हा को उप नेता के रूप में चुन लिया गया है।

सम्राट चौधरी और सिन्हा ने इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद और आभार जताया।

दोनों नेताओं ने साफ तौर पर कहा कि जिस तरह डेढ़ वर्षों से बिहार जंगल राज की ओर बढ़ रहा था, उसे रोकना जरूरी था।Nitish Kumar Resigns

चौधरी ने कहा कि जदयू ने अपने नेता संजय झा को समर्थन का प्रस्ताव लेकर भेजा था और भाजपा ने उस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। यहां से हमलोग सीएम आवास जायेंगे और समर्थन देंगे।

Nitish Kumar Resigns-मुख्यमंत्री ने बताई इस्तीफ़े की वजह

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close