Weather ColdWave-उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, शीतलहर के हालात, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Shri Mi
1 Min Read

भोपाल। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप दिख रहा है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित MP के कई जिलों के तापमान में गिरावट आई है। तेजी से तापमान में कमी आने से कई शहरों में शीतलहर के हालात बने हुए हैं। भोपाल, शहडोल, जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम, इंदौर में तापमान सामान्य से कम रहा।ग्वालियर चंबल में तेजी से ठंड बढ़ी है। यहां रात का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री रहा। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने ठंडक बढ़ाई है। अंचल में सोमवार से और ठंड बढ़ने के आसर है।छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पारा 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा चिल्फी घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।इधर बिलासपुर और दुर्ग संभाग में न्यूनतम तापमान में खासी गिरावट आई। तेजी से गिरत पारा को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close