खुलेआम महिला से लूटपाट..शिकायत के चन्द घंटो में पकड़ाया आरोपी..भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-सिरगिट्टी पुलिस ने घुमा रोड मेदिर के पास महिला के गले से  सोने का लाकेट लूटने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम संजय कुमार रजक ऊर्फ गोलू है। पुलिस ने शिकायत के बाद कुछ घंटों के अन्दर ही कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
 
                  सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार प्रार्थी महेश कुमार गंधर्व ने थाना पहुंचकर बताया कि उसकी मां केजा बाई तिफरा सब्जी मण्डी में काम काज करती है। रोज की तरह दोपहर तीन बजे सब्जी की गाड़ी में बैठकर धूमा रोड मंदिर के पास अपने घर के पास उतरी। इसी दौरान एक संजय रजक उर्फ गोलू ना का व्यक्ति तेजी से मोटरसाइकिल चलाते हुए मां केजा बाई के बगल से निकला। इसके चलते मां घबरा गयी। और उसने संजय रजक को चिल्लाकर कहा कि दिखाई नहीं देता..गाड़ी धीरे नहीं चला सकता है।
     
                इतना सुनते ही संजय रजक मोटरसायकल से लौटा और मां के साथ मारपीट करने लगा। साथ ही मोटरसायकल चढ़ाने का प्रयास किया। जिसके चलते मां को चोट पहुंची। इसके बाद आरोपी मां के गले में लटके सोने के लाकेट को लूटकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मां ने उसे और उसको भाई को फोन पर दी। 
 
                घटना स्थल पर पहुंचकर मां को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार महेश की शिकायत को दर्ज कर केजा बाई का मुलायजा कराया गया। पुलिस टीम को आरोपी को पकड़ने के भेजा गया। जांच पड़ताल के करीब तीन घण्टे के बाद मुखीर की खबर आरोपी संजय कुमार रजक ऊर्फ गोलू को धर दबोचा गया।
     
                  आरोपी ने पूछताछ के दौरान लूटपाट और मारपीट के अपराध को कबूल किया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 394 दर्ज किया गया। साथ ही निशानदेही पर आरोपी के घर से सोने के लाकेट को भी बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के हवाले किया गया।
close