रायपुर। आबकारी विभाग के समुद्र राम सिंह आज यहां बोरियाकला स्थित निवास पर गिरफ्तार कर लिया गया। वे पिछले लंबे समय से फरार थे। उन पर आबकारी विभाग में पदस्थ रहते भारी भ्रष्टाचार का आरोप है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने 10 हजार का इनाम भी घोषित किया था।जानकारी के मुताबिक अपराध क्रमांक 14/2019 धारा 13 1(बी),13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम,120 बी भारतीय दंड संहिता के मुख्य आरोपी समुद्र सिंह को ईओडब्ल्यू/एसीबी की संयुक्त टीम ने आज सुबह ही समुद्र राम सिंह के बोरिया कला के निवास से गिरफ्तार किया। ईओडब्ल्यू/एसीबी की कुल 5 टीमों ने अलग-अलग जगह पर छापा मारकर समुद्र राम सिंह को रायपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
समुद्र राम सिंह अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू ने अपराध क्रमांक 12/2019 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 409, 420 ,120 ब भादवि में समुद्र राम सिंह पर 10 हजार की घोषणा की थी।