तीन दिन छत्तीसगढ़ में रहेंगे पुनिया, गिरौदपुरी और सोनाखान भी जाएंगे

Chief Editor
2 Min Read

p l puniaरायपुर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त छत्तीसगढ़ प्रभारी  पी.एल. पुनिया एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव कमलेश्वर पटेल 19 जुलाई  बुधवार को रात्रि 07.15 बजे नियमित विमान सेवा द्वारा दिल्ली से रायपुर पहुंचेगे। वही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव अरूण उरांव शाम 04.50 बजे नियमित विमान सेवा द्वारा कोलकाता से रायपुर पहुचेंगे।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

प्रदेश काँग्रेस की विज्ञप्ति के मुताबिक दूसरे दिन 20 जुलाई  गुरूवार को सुबह 11.00 बजे कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल एवं नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव के साथ प्रदेश समवन्य समिति की बैठक में शामिल होगे। दोपहर 12.00 बजे मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ/विभाग के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में शामिल होगे। दोपहर 02.00 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 03.30 बजे जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षो से भेंट एवं चर्चा करेगे। शाम 04.30 बजे रायपुर से बलौदाबाजार के लिये रवाना होगें। शाम 06.30 बजे बलौदाबाजार पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगे। 21 जुलाई  शुक्रवार को सुबह 09.30 बजे बलौदाबाजार से गिरौदपुरी धाम के लिये रवाना होगे। सुबह 11.00 बजे गिरौदपुरी धाम पहुंचकर गुरू गद्दी का दर्शन करेंगे। दोपहर 12.30 बजे गिरौदपुरी धाम से सोनाखान के लिये रवाना होगे। दोपहर 01.00 बजे सोनाखान पहुंचकर शहीद वीर नारायण सिंह कर्मभूमि का दर्शन करेंगे। दोपहर सोनाखान से रायपुर के लिये रवाना होंगे। शाम 05.00 बजे रायपुर पहुंचकर नियमित विमान सेवा द्वारा दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।

close