बटनदार चाकू से जानलेवा हमला..बाहर निकल गयी पीड़ित की अतड़ी..पांचो आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-कोनी पुलिस ने चाकू से जानलेवा हमला करने वाले पांच आरोपियों को धर दबोचा है। चाकूबाजी की घटना शादी कार्यक्रम में डी.जे की धुन पर नाचने गाना के दौरान दिया गया था। पांचो आरोपियों में से एक ने पीड़ित राजा वर्मा की पेट में चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित को इलाज के दौरान अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद पांच आरोपियों को धर दबोचा।
 
       कोनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित पक्ष से विकास वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम जलसो का रहने वाला है। विकास वर्मा ने बताया कि 13 दिसम्बर को गांव स्थित सौखीलाल यादव के घर शादी का कार्यक्रम चल रहा था। शाम करीब साढ़े 6 खमतराई से बारात आयी। 
 
               रात्रि करीब 9 बजे के आसपास डी.जे. पर नाचने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनो गुटों को समझाया बुझाया गया। इसी दौरान अज्ञात ने उसके भांजा राजा वर्मा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने राजा वर्मा के पेट में चाकू घोंप दिया।
 
          हमला में पीड़ित राजा वर्मा की अतड़ी पेट से बाहर आ गयी। आनन फानन में राजा को अपोलो अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया।
 
                  शिकायत पर तत्काल अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा  307 का अपराध दर्ज किया गया। पुलिस कप्तान के निर्देश पर सरकण्डा और कोनी पुलिस की संयुक्त टीम ने अज्ञात आरोपी के संभावित ठिकानों पर धावा बोला। लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया। इसी दौरान मुखबीर की सूचना पर संदेही महेन्द्र यादव, तुलसी यादव, अमरदीप यादव उर्फ अभय, निखिल यादव, हेमन्त उर्फ हेमु को पुलिस को हिरासत में लिया। 
 
       पूछताछ के दौरान पांचो आरोपियों ने चाकूबाजी के आरोप को कबूल किया। आरोपियों ने बताया कि राजा वर्मा से डी.जे. पर नाचने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद पांचों आरोपियों ने एक मत होकर राजा वर्मा को मारापीटा। इसी बीच महेन्द्र यादव द्ने बटनदार चाकू से राजा वर्मा के पेट पर वार कर दिया। और फिर मौके से पांचो फरार हो गए।
 
          कोनी पुलिस के अनुसार पांचों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा-147, 148 और  25, 27 आर्स एक्ट का अपराध जोड़कर गिरफ्तार किया गया। पांचो आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया।
 
पकड़े गए पांच आरोपियों के नाम
1) महेन्द्र यादव पिता करन यादव, निवासी-मोपका, थाना सरकण्डा, बिलासपुर (छ.ग.)
2) तुलसी यादव पिता अमन यादव, निवासी कालीघाट, चांटीडीह, थाना सरकण्डा 
3)अमरदीप यादव उर्फ अभय पिता संजय यादव, निवासी–मेलापारा, चांटीडीह,सरकण्डा
4) निखिल यादव पिता संजय कुमार यादव,निवासी मेलापारा, चांटीडीह, सरकण्डा
5) हेमन्त उर्फ हेमु पिता जयपाल ध्रुव, निवासी–मेलापारा, चांटीडीह, सरकण्डा,
 
TAGGED: , , ,
close