बिलासपुर— दो दिन पहले नाबालिग लड़की को भगाकर दैहिक शोषण करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला तोरवा थाना बापू उपनगर का है। नाबालिग के पिता ने तोरवा थाना पहुंचकर शिकायत की थी कि बापूउनगर का रहने वाला एक युवक शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को लेकर भाग गया है। आरोपी का नाम वासु खरे हैं।दो दिन पहले बापू उपनगर निवासी नाबालिग लड़की की पिता के शिकायत पर बापू उपनगर से ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग लड़की के पिता ने अपनी शिकायत में बताया था कि वासू खरे नाबालिग को शादी का झांसा देकर भाग गया है। जांच पड़ताल के बाद तोरवा पुलिस ने आज वासू खरे को बापू उगर स्थित घर से गिरफ्तार किया है।
महिलाएं सब्जी के बहाने बेचती थी गांजा…पहुंच गयीं जेल…एनडीपीएस का मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार आरोपी युवक नाबालिग को जबरदस्ती शादी का झांसा देकर अपने घर ले गया। दो दिनों तक नाबालिग का दैहिक शोषण किया। जानकारी मिलते ही वासू खरे को आज उसके ही घर से गिरफ्तार किया गया है। लड़की को अपने संरक्षण में ले लिया है। आरोपी वासू के खिलाफ पास्को एक्ट,376,363 का मामला दर्ज किया गया है।