जिले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का होगा आगमन

Shri Mi
2 Min Read

रामानुजगंज (पृथ्वीलाल केशरी) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जिले के दौरे पर आ रहे है। जिला मुख्यालय में कार्यालय भवन निर्माण की प्रगति व सोशल मीडिया वारियर्स अभियान का प्रचार व किसान आंदोलन की समीक्षा करेंगे। तथा जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारियों की बैठक भी लेंगे। जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष हरिहर यादव,श्रीमती खोरेन खलखो,विनोद तिवारी, अजय सोनी कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ ग्रामीण के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता जितेंद्र गुप्ता अरविंद तिवारी,अशोक गुप्ता सत्यनारायण अग्रवाल,अजय गुप्ता, विजय सिंह, प्यारेलाल रवि पूरन जयसवाल कृष्णा मंडल, रामदेव जगते, संजीत चौबे,चतुर्भुज सोनवानी, अरविंद दुबे, मुजाहिद खान विनोद यादव,अंजुम अंसारी, अमित यादव,आरती सिंह श्रीमती लक्ष्मी सोनी,श्रीमती मालती सोनवानी, श्रीमती अनीता मिज, श्रीमती प्रभात बेला मरकाम,श्रीमती मोहंती भगत व सुषमा यादव को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी में छह संयुक्त मंत्री 9 सचिव 31 स्थाई आमंत्रित सदस्य भी बनाए गए हैं। प्रदेश महामंत्री चंद्र शेखर शुक्ला के अनुसार उपाध्यक्ष जिला कार्यकारिणी के पदेन सदस्य होंगे। जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में 45 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी सूची में युवाओं महिलाओं व सभी वर्ग के लोगों का विशेष स्थान रखे जाने के लिए जिला प्रवक्ता सुनील सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री सिंह ने कहा है कि इससे क्षेत्र में जिलेभर में कांग्रेस को और मजबूती मिलेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close